{"_id":"6925f438d08b5630cf00e657","slug":"teenage-bike-rider-killed-another-injured-in-collision-with-vehicle-deoria-news-c-208-1-deo1010-168759-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दूसरा घायल
Tue, 25 Nov 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के भिंगारी बाजार भटनी मार्ग पर कुकुरघाटी चौराहे के निकट मंगलवार की दोपहर बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार निशानियां पैकौली निवासी प्रियांशु की मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल हो गया। उसका मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, लार कस्बा निवासी अनुज (15) पुत्र नीतेश खामपार थाना के ग्राम निशानियां पैकौली में अपने मामा गौतम प्रसाद के यहां मांगलिक कार्यक्रम में आया है। मंगलवार को वह निशानियां पैकौली निवासी प्रियांशु (16) पुत्र मदन के साथ घर से एक बाइक पर सवार होकर सरया स्थित संपाति माता के दर्शन के लिए गए थे।
वापस आते समय कुकरघाटी चौराहे के समीप देसी शराब की दुकान के सामने उनकी बाइक तेज गति से आ रही एक बोलेरो की चपेट में आ गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को भटनी पीएचसी ले गए जहां चिकित्सक ने प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का दाह संस्कार कर दिया। एसओ भटनी सुशील कुमार ने बताया कि उन्हें इसकी कोई सूचना नहीं है।