{"_id":"64c2b5df997e3f15b10e1864","slug":"team-announced-without-trial-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-2517-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिना ट्रायल के ही कर दी टीम की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिना ट्रायल के ही कर दी टीम की घोषणा
Thu, 27 Jul 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। तीन से छह अगस्त तक गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक एवं जूनियर बालक-बालिका तैराकी प्रतियोगिता आयोजित होने वाली है। इसमें जिले को भी प्रतिभाग करना है। बृहस्पतिवार को जिम्मेदारों ने बिना ट्रायल कराए ही छह सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी।
खेल निदेशालय एवं प्रदेश तैराकी संघ की देखरेख में होने वाली स्टेट प्रतियोगिता के लिए जिला ट्रायल में जिम्मेदारों की ओर से खूब लापरवाही की गई है। सुबह ट्रायल देने के लिए कुल 12 खिलाड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे थे। न तो क्रीड़ाधिकारी और न ही जिला तैराकी संघ का कोई पदाधिकारी यहां पहुंचा। संघ की ओर से सीनियर खिलाड़ी राज रोहित सैनी को चयन की जिम्मेदारी दी गई थी। स्टेडियम में तरणताल की मरम्मत का काम चलने से ट्रायल नहीं कराया जा सका। पिछली स्टेट प्रतियोगिता में ही प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों में से बेहतर करने वाले छह को ही चुन लिया गया। जबकि ट्रायल के लिए आयु वर्ग के लिए तीन ग्रुप बनाए गए हैं। इसमें फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई स्ट्रोक, इंडिविजुअल मिडले, रिले फ्री स्टाइल रिले मिडले में खिलाड़ियों को भाग लेना था। ट्रायल नहीं हो पाने के बाद जूनियर ग्रुप एक के बालक वर्ग में हिंमाशु सिंह को 100, 200 मीटर फ्री स्टाइल, सूर्यांश सिंह को 50 मीटर फ्री स्टाइल, वैभव वर्मा को 50 व 100 मीटर फ्री स्टाइल, जूनियर ग्रुप दो में रिशुराज को 50, 100, 400 व 800 मीटर फ्री स्टाइल, सूरज मिश्रा को 50, 200फ्री स्टाइल व 200 मीटर इंडीविजुअल मिडवे , अंबरीष यादव को 50 मीटर बटर फ्लाई, 50 मीटर बैक स्ट्रोक, 100 मीटर बैक स्ट्रोक के लिए चुना गया।
सबके रहे अपने अपने तर्क
क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने बताया कि ट्रायल कराने के लिए जिला तैराकी संघ के सचिव की जिम्मेदारी होती है। उधर जिला तैराकी संघ के सचिव देवानंद भारती एवं अध्यक्ष गंगतेश्वर सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत होने और देसही देवरिया ब्लॉक में शिक्षकों के एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में व्यस्त होने से वह नहीं आ सके। एक सीनियर खिलाड़ी को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी। तरणताल की मरम्मत कार्य होने से पिछली स्टेट प्रतियोगिता में भाग लिए खिलाड़ियों को ही चयन में तरजीह दी गई।