फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   teachers will appoint on quarntin centers in schools

परिषदीय स्कूलों में ठहरे लोगों का ख्याल रखेंगे दो शिक्षक

Sat, 04 Apr 2020 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
teachers will appoint on quarntin centers in schools
परिषदीय स्कूलों में ठहरे लोगों का ख्याल रखेंगे दो शिक्षक
विज्ञापन

प्रत्येक स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर में दो-दो शिक्षकों की लगाई गई ड्यूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जिन परिषदीय विद्यालयों को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है, उन विद्यालयों के दो शिक्षक अब इनकी निगरानी करेंगे। जिला प्रशासन ने दो-दो शिक्षकों को दो शिफ्ट में यहां इन लोगों का ख्याल रखने की ड्यूटी लगाई है।

बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर शिक्षकों की ड्यूटी दो शिफ्टों में लगाई गई है। इस संबंध में सभी बीईओ को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। इसके अंतर्गत प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक अपने यहां के दो लोगों की ड्यूटी विद्यालयों पर सुबह सात से अपराह्न एक बजे तक तथा अपराह्न एक से शाम सात बजे तक विद्यालय पर उपस्थित रहकर इस माहौल में जनसहभागिता एवं सहयोग करेंगे। अपरिहार्य स्थिति में निकट के परिषदीय विद्यालय के शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक आदि से मानव संसाधन की व्यवस्था की जाएगी। ये शिक्षक वहां रखे गए लोगों का ख्याल रखेंगे। कोई बात होने पर कंट्रोल रूम को सूचना देंगे। जो भी शिक्षक, शिक्षामित्र या अनुदेशक यहां ड्यूटी करेंगे, वह मॉस्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करेंगे। हाथ की सफाई का वह विशेष ध्यान रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed