फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teachers submitted a memorandum to the MLA in protest against the merger of council schools

Deoria News: परिषदीय स्कूलों के विलय के विरोध में शिक्षकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Sat, 05 Jul 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 05 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Teachers submitted a memorandum to the MLA in protest against the merger of council schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। परिषदीय विद्यालयों के विलय के विरोध में भलुअनी, बरहज और भागलपुर विकास खंड के शिक्षकों ने बकुची मिश्र में एकत्र होकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बरहज के विधायक दीपक मिश्र शाका को सौंपा।
विधायक ने शिक्षकों की बात को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। शिक्षकों ने आदेश वापस नहीं लेने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्देशानुसार शुक्रवार को तीनों ब्लाॅक के शिक्षक और पदाधिकारी सुबह से बकुची मिश्र विधायक आवास पर एकत्रित होने लगे। भलुअनी ब्लाॅक के अध्यक्ष विनोद मिश्र के नेतृत्व में सभी शिक्षक विधायक से मिलकर उन्हें मांग पत्रों का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सरकार मनमाने तरीके से विद्यालयों का विलय कर रही है। इससे गरीब बच्चों की शिक्षा बाधित हो जाएगी।
विज्ञापन

भागलपुर के ब्लाॅक अध्यक्ष सुशील यादव ने कहा कि सरकार का यह निर्णय सब पढ़े-सब बढे़ के अभियान को रोकने का काम करेगा। शिक्षकों ने विधायक के गांव के गरीब बच्चों की पीड़ा से रूबरू कराया और विलय से होने वाले दुष्प्रभाव से अवगत कराया। इस दौरान बरहज के ब्लाॅक अध्यक्ष सुशील यादव, दिगंबर तिवारी, भागलपुर मंत्री अरुण तिवारी, संपूर्णानंद पांडेय, दुर्गानंद दीक्षित, दीपक जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed