Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teachers of Sadar Block expressed disagreement over online attendance.

Deoria News: ऑनलाइन उपस्थिति पर सदर ब्लाॅक के शिक्षकों ने जताई असहमति

Thu, 07 Nov 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Teachers of Sadar Block expressed disagreement over online attendance.
ऑनलाइन उपस्थिति पर सदर ब्लाॅक के शिक्षकों ने जताई असहमति
विज्ञापन

- प्राथमिक शिक्षक संघ के देवरिया सदर ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों बोले-पहले शिक्षकों की मांगों पर विचार करें जिम्मेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ व संघर्ष समिति ब्लॉक इकाई देवरिया सदर के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को बीआरसी देवरिया सदर पर हुई। इसमें सभी पदाधिकारियों ने ऑनलाइन उपस्थिति पर असहमति जताई। साथ ही असहमति पत्र जिला पदाधिकारी एवं प्रदेश पदाधिकारियों एवं विभागीय उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर शिक्षकों के सभी समस्याओं के निराकारण की मांग की।
ब्लॉक अध्यक्ष नित्यानंद यादव ने कहा कि समस्त बेसिक शिक्षकों की ओर से छात्रों व शिक्षको के ऑनलाइन उपस्थिति को जबरदस्ती थोपने पर असहमति व्यक्त किया जाता है। जब तक कि शिक्षकों के इससे संबंधित सभी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता। प्राथमिक शिक्षक संघ तानाशाही के खिलाफ ब्लॉक से लेकर जनपद, जनपद से लेकर राजधानी तक व्यापक आंदोलन की रणनीति पर कटिबद्ध है। ऑनलाइन हाजिरी से संबंधित किसी भी प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने को तब तक स्वीकार नहीं करेगा।
विज्ञापन

जिला संयुक्त मंत्री ऋषिकेश जायसवाल ने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति से पहले हमारी मुख्य मांगों का समाधान जिसमें हॉफ सीएल., 31 ईएल, द्वितीय शनिवार अवकाश, अध्ययन अवकाश, पुरानी पेंशन बहाली, घर से निकट विद्यालय में स्थानांतरण, पदोन्नति, कैशलेश चिकित्सा सुविधा, विद्यालयों में बिजली व नेटवर्क की गारंटी प्रदान किया जाना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक को संघर्ष समिति के पदाधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, मीडिया प्रभारी ने संदीप कुमार द्विवेदी, तहसील प्रभारी रमेश प्रताप यादव, जिला उपाध्यक्ष व ब्लॉक के संरक्षक बेैजनाथ पति त्रिपाठी, अरुण कुमार दूबे, शिवचंद प्रजापति, सुधांशु राय ने भी संबोधित किया।

---------------------------
-बीआरसी पर बैठक पर शिक्षकों ने लड़ाई की रणनीति बनाई
भटनी। परिषदीय शिक्षक डिजिटल उपस्थिति व रजिस्टरों के डिजिटाइजेशन के विरोध में व्यापक लड़ाई लड़ने के मूड में आ गए है। इसके लिए मंगलवार को बीआरसी पर शिक्षकों ने बैठक कर इसकी रणनीति बनाई। जहां सर्वसम्मति से इस आदेश का पालन नही करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर ओमप्रकाश शुक्ल, रामनिवास यादव, त्रिगुणानंद तिवारी, अजित कुमार, प्रमोद कुमार, राजीव रंजन, माधव शुक्ल, सुरेश यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed