{"_id":"66c0ec17ea645eb12e038176","slug":"teachers-fast-unto-death-continues-at-bsa-office-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-133025-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों का आमरण अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों का आमरण अनशन जारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी-
-तीन साल से बकाए वेतन की कर रहे हैं मांग
देवरिया। तीन साल से बकाए वेतन के भुगतान की मांग को लेकर जिले के महाजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सलेमपुर के शिक्षकों का आमरण अनशन शनिवार को भी बीएसए कार्यालय पर जारी रहा। शिक्षकों ने प्रबंधन पर पद का दुरुपयोग करने सहित विभिन्न आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई। अनशन का नेतृत्व कर रहे शिक्षक धनंजय कुमार मिश्रा ने कहा कि संस्था महाजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों-कर्मचारियों का वेतन तीन साल से बकाया है। प्रबंध तंत्र ने कार्यालय से मिलीभगत कर अपने चहेते शिक्षकों का वेतन बहाल करा लिया। कार्यालय से संबंधित बाबुओं से इस संबंध में कोई सूचना भी नहीं दी जाती। एक मामले में प्रबंधक पर एफआईआर दर्ज हो चुका है, जांच के बाद उन पर एफआर लगा चुका है। इसके बावजूद शिक्षकों का वेतन बहाल नहीं किया गया है। यह अन्य शिक्षकों के साथ अन्याय करने जैसा है । अनशन में विनोद सिंह विशेन, बसंत प्रसाद, अवनीश तिवारी, सुभाष चंद्र यादव, शिवानंद मिश्रा आदि शामिल रहे।