फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   teacher suspended in post

Deoria News: मतदान अधिकारी बने सहायक अध्यापक निलंंबित

Wed, 29 May 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 29 May 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
teacher suspended in post
सोशल मीडिया पर पार्टी विशेष के खिलाफ लिखा पोस्ट
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के बाद बीएसए ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भाटपाररानी विकास खंड के भरहा कलावत के सहायक अध्यापक संतोष कुमार कुशवाहा को सोशल मीडिया पर एक पार्टी विशेष के प्रति पोस्ट करना भारी पड़ गया है। शिकायत के बाद जांच में इसकी पुष्टि होने पर बीएसए ने उन्हें निलंबित कर दिया है। शिक्षक को चुनाव ड्यूटी के तहत मतदान अधिकारी बनाया गया था।
बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए संतोष कुमार कुशवाहा, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय भरहा कलावत, विकास खंड भाटपाररानी को पार्टी संख्या-1858 में मतदान अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था। साथ ही निर्देश निर्देश दिए गए थे कि निर्वाचन के पूर्व उपलब्ध कराई गई समस्त अध्ययन सामग्री एवं समस्त प्रपत्रों का गंभीरता पूर्वक अध्ययन करके जनपद में स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन कराना सुनिश्चित करें। सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त साक्ष्यों के सापेक्ष खंड शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया है कि संबंधित शिक्षक अपने फेसबुक पेज पर लोक सभा चुचाव में मतदान करने के बाद बैलेट पेपर और अपना फोटो शेयर करते हुए किसी पार्टी विशेष के पक्ष में मतदान किए जाने के संबंध में पोस्ट शेयर किए थे। इससे उनके आदर्श आचार संहिता का सरासर उल्लंघन और उप्र सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली एवं अध्यापक सेवा नियमावली में निहित प्रावधानों का उल्लंघन किए जाने की प्रथम दृष्टया पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर उन्हें तत्काल निलंबित कर बीआरसी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। प्रकरण की जांच के लिए अमित कुमार सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी, लार को नामित कर 15 दिन के अंदर संबंधित शिक्षक का पक्ष प्राप्त कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed