फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tablet case: Naib Nazir suspended, arrested

टैबलेट प्रकरण : नायब नाजिर निलंबित, गिरफ्तार

Thu, 29 May 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 29 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Tablet case: Naib Nazir suspended, arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। सदर तहसील के स्ट्रांग रूम से 330 टैबलेट गायब होने के मामले में आरोपी नायब नाजिर को बुधवार को निलंबित कर दिया गया। साथ ही, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। करीब पांच दिन से पुलिस ने हिरासत में लिया था।
जांच में पुलिस ने चोरी सभी टैबलेट का ईएमआई नंबर का पता लगा लिया है।
शासन की ओर से विद्यालयों में विद्यार्थियो को टैबलेट वितरित किया जा रहा है। इसके मद्देनजर सदर तहसील परिसर के स्ट्रांग रूम टैबलेट रखे गए थे।
नायब नाजिर को कस्टोडियन की जिम्मेदारी थी। इस बीच करीब 330 टैबलेट चोरी होने का मामला प्रकाश में आया। इसके बाद हड़कंप मच गया।
सदर तहसीलदार कृष्ण कुमार मिश्रा की तहरीर पर 24 मई को नायब नाजिर राकेश श्रीवास्तव पर गबन के मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

विवेचक रतन पांडेय ने रविवार को दो युवकों को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ पर दोनों ने अपने को दोस्त बताते हुए टैबलेट रखने की बात स्वीकार की।
इसके बाद विवेचक ने सदर कोतवाली क्षेत्र के अबूबकर नगर वार्ड निवासी कैफ अंसारी व रुद्रपुर क्षेत्र के भभौली गांव निवासी पंकज मौर्य की निशानदेही पर 16 टैबलेट बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया। जबकि नायब नाजिर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed