फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sweeper died

मौत-

Sun, 21 Jul 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
sweeper died
बरहज के पूर्वी पटेल नगर निवासी सफाई कर्मी की मौत पर थाना परिसर में रोते बिलखते परिजन और मृतक बड़े ? - फोटो : DEORIA
फोटो समाचार...
विज्ञापन

बरहज में सफाईकर्मी की संदिग्ध हाल में मौत
ससुराल जाने के लिए घर से निकला था बड़े उर्फ पतरू, मुक्तिपथ के पास मिला शव
अत्यधिक शराब के सेवन से मौत की चर्चा, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। नगर के मुक्तिपथ के समीप रविवार को नगर पालिका के सफाईकर्मी की संदिग्ध हाल में लाश मिली। वह घर से ससुराल बलिया जाने की बात कहकर निकला था। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। शराब के अत्यधिक सेवन से मौत की चर्चा है।
पूर्वी पटेल नगर-जहाज घाट के वार्ड नंबर सात निवासी बड़े उर्फ पतरू (32) नगरपालिका में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। रविवार को परिवारवालों से ससुराल जाने की बात कहकर बलिया के लिए निकला था। शाम करीब चार बजे परिजनों को मुक्तिपथ के समीप नदी के किनारे बड़े के अचेत हाल में पाए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर उन्होंने आनन-फानन बड़े को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पत्नी पिंकी दहाड़े मारकर रो रही थी। थाना परिसर में बहन उषा के विलाप से सभी द्रवित हो जा रहे थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवशंकर चौबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

इंसेट में-
छिन गया तीन बेटियों के सिर से पिता का साया
बरहज। बड़े उफ पतरू की मौत से उसकी मासूम तीन पुत्रियां जिया, जाह्नवी और रिया के सिर से पिता का साया उठ गया। माता-पिता की मौत के बाद पतरू की बड़ी बहन उषा ने अपने भाई-बहन का पालन-पोषण किया है। बहन ने भाई पतरू की शादी बड़े धूमधाम से बलिया निवासी पिंकी से की थी। उससे तीन पुत्रियां हैं। पिता की मौत से अंजान बच्चियां आने-जाने वालों को कातर नजरों से निहार रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत
सलेमपुर। नवलपुर के समीप तालाब में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। रविवार को कोतवाली पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष थी और उसके शरीर पर कपड़ा नहीं था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत कोतवाल अनिल पांडेय ने बताया कि एक व्यक्ति का शव नवलपुर के पास कौड़िया जयराम से बरामद हुआ है। तालाब में डूबने उसकी मौत हुई है।
फोटो समाचार....
ट्रक की चपेट से मजदूर की मौत
भागलपुर-सलेमपुर मार्ग पर रात दस बजे इशारू गांव में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
भागलपुर। मईल थाना क्षेत्र के इशारू गांव के पास शनिवार की रात ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मईल थाना क्षेत्र के इशारू गांव निवासी रामप्यारे का पुत्र गुड्डू राजभर (35) शनिवार रात खेत की ओर से घर आ रहा था। सलेमपुर की तरफ से तेज गति से आ रही ट्रक की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आवाज सुनकर आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने यूपी-100 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुड्डू मजदूरी करके अपने पूरे परिवार का खर्च चलाता था। पिता रामप्यारे विकलांग थे और एक भाई भी दिव्यांग है। पत्नी कालिंदी का रो-रो कर बुरा हाल है। पति की मौत की खबर सुनकर बेहोश हो जा रही थी। गुड्डू के तीन बच्चे कृष्णा (6) शिवानी (4) व अर्चिता (2) हैं।

फोटो समाचार
सांप के डसने से प्राइवेट चिकित्सक की मौत
मगहरा। क्षेत्र के बालेपुर खुर्द गांव में सांप के डस लेने से एक प्राइवेट चिकित्सक की मौत हो गई। चिकित्सक के मौत की जानकारी होने पर घर में चीख-पुकार मच गई। खुखुंदू थाना क्षेत्र के बालेपुर खुर्द गांव निवासी डॉ. योगेंद्र प्रजापति (40) पुत्र राम प्रजापति मगहरा चौराहे पर प्राइवेट प्रैक्टिस करते थे। परिजनों का कहना है कि योगेंद्र शनिवार की शाम भोजन कर निजी अस्पताल पर ही सो गए थे। देर रात उन्होंने हाथ की अंगुली में सांप के काट लेने की बात बताई और अस्पताल ले चलने की बात कही। जानकारी होने पर आनन-फानन परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पत्नी पूनम पछाड़ खाकर गिर पड़ीं। जबकि 10 वर्षीय पुत्र अमरेश, अनिकेश और पुत्री अमृता का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed