{"_id":"6616e6cc2fb41571c103e884","slug":"swangipatti-won-cricket-trophy-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-123101-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सुपर ओवर में स्वांगीपट्टी टीम ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सुपर ओवर में स्वांगीपट्टी टीम ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
Thu, 11 Apr 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
सुपर ओवर में गढ़रामपुर को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। आजाद हिंद क्रिकेट क्लब सोहनरिया के तत्वावधान में चल रही नाइट दुक्की क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार की रात स्वांगीपट्टी और गढ़रामपुर के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में स्वांगीपट्टी की टीम ने चौथे सुपर ओवर में गढ़रामपुर को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया।
श्री दुर्गाजी इंटर कॉलेज के मैदान में निर्धारित 6-6 ओवर के फाइनल मुकाबले में गढ़रामपुर टीम के कैप्टन ने टॉस जीता। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 31 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्वांगीपट्टी की टीम ने तीन विकेट खोकर 6 ओवर में 31 रन बनाकर मैच को टाई कर दिया।
इसके बाद दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर खेला गया। इसमें गढ़रामपुर की टीम ने 6 रन का स्कोर बनाया। जवाब में खेलने उतरी स्वांगीपट्टी की टीम ने 6 रन बनाकर मैच को फिर टाई कर दिया। दोनों टीमों के बीच दोबारा सुपर ओवर खेला गया। यह बराबर हो गया। तीसरी बार के सुपर ओवर में भी मैच का निर्णय नहीं हो सका। इसके बाद चौथी बार फिर से सुपर ओवर खेला गया। इसमें गढ़रामपुर की टीम ने 9 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में स्वांगीपट्टी की टीम ने 6 गेंद पर 10 रन बनाकर ट्राॅफी जीत ली।
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच बंटी व मैन ऑफ द सीरीज का खिताब कृष्णा को दिया गया। मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार वर्मा ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राॅफी प्रदान की। अंपायरिंग का कार्य सतीश पटेल व विकास सिंह ने किया। इस दौरान अभिनंदन वर्मा, अंश रौनियार, हैपी राव, अंकुश वर्मा, सचिन यादव आदि मौजूद रहे। आयोजक रामजी रौनियार व सोना डीजे ने खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों के प्रति आभार ज्ञापित किया।