फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   suresh was found in river

शव की हुई शिनाख्त, पुतले की हुई अंत्येष्टि

Sun, 15 May 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
suresh was found in river
बरहज के गड़ेर निवासी और मृतक सुरेंद्र शाही का फाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन संवाद - फोटो : DEORIA
शव की हुई शिनाख्त, पुतले की हुई अंत्येष्टि
विज्ञापन

आठ मई की कपरवार घाट पर सुबह नदी में उतराता मिला था शव
हाथ पर लिखे गोदना से हुई पहचान
गड़ेर के सुरेश शाही की थी लाश
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज/गड़ेर। कपरवार संगम तट पर बीते आठ मई की सुबह नदी में अज्ञात व्यक्ति का उतराए मिले शव की पहचान गड़ेर निवासी सुरेश शाही पुत्र स्व.भुवनेश्वर के रूप में हुई है। रविवार को परिजनों ने पुतला बनाकर दाह-संस्कार कर दिया। सुरेश की मौत की जानकारी होने पर घर में मातम है। घटना को लेकर गांव के लोग हतप्रभ हैं।

गड़ेर गांव निवासी सुरेश शाही के पिता और मां गायत्री देवी की मौत के बाद जिम्मेदारी मिलने पर परिवार का खर्च चलाने के लिए दुबई चले गए थे। वह दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे बड़े थे। ग्रामीणों का कहना है कि आठ माह पूर्व बहन की शादी का रिश्ता तय करने के लिए गांव आए थे। उसकी शादी करने के बाद कुवैत जाने की तैयारी में थे। सुरेश की मौत के बाद से पत्नी रिंपा का रो-रो कर बुरा हाल है। वह खुदकुशी नहीं, पति की हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आरोप लगा रही है। परिजनों का कहना है कि उसकी पहली पत्नी आशा से दो संतान राजबीर और गीता हैं। पहली पत्नी की मौत और बच्चों की परिवरिश के लिए आशा की छोटी बहन रिंपा से दूसरी शादी हुई थी। उससे तीन वर्ष का पुत्र हर्षवीर है। सुरेश की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। थानाध्यक्ष भलुअनी मुकेश मिश्र ने बताया कि संगम तट पर मिले शव की पहचान गड़ेर निवासी सुरेश शाही के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed