{"_id":"5e1a035e8ebc3e881e6a557e","slug":"support-march-deoria-news-gkp336837932","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा के साथ शहर में निकला समर्थन मार्च में गूंजा देशक्ति नारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगा के साथ शहर में निकला समर्थन मार्च में गूंजा देशक्ति नारा
विज्ञापन
नागरिकत संसोधन कानुन के समर्थन में भाजपा के लोगो ने शांती मार्च निकाला।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिरंगा के साथ निकला समर्थन मार्च, गूंजे देशभक्ति के नारे
लोक जागरण मंच ने पैदल मार्च निकालकर किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लोक जागरण मंच की ओर से शनिवार को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज से पैदल मार्च निकाला गया। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक, भाजपा, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हियुवा,व्यापार मंडल, शिक्षक संस्कृत कल्याण समिति के कार्यकर्ता शामिल रहे।
मुख्य अतिथि सांसद महराजगंज (छपरा) जनार्दन सिंह सिग्रेवाल ने कहा कि सीएए के समर्थन में इतनी बड़ा जन सैलाब विरोधियों के मुंह पर कालिख है। सीएए को देवरिया के लोगों ने जो ऐतिहासिक समर्थन दिया हैं। सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि सीएए पर जिस तरह देश को गुमराह किया गया इससे प्रतीत होता है कि विपक्ष एजेंडा विहीन हो चुका हैं। सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि देश के विभाजन पर अपनी बात रखीं। संयोजक संजय सिंह सैंथवार ने स्वागत किया। इसके पूर्व अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पैदल मार्च महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज से पोस्टमार्टम चौराहा, अस्पताल रोड, बस स्टैंड, कचहरी, कोआपरेटिव चौराहा, नगर पालिका रोड, मालवीय रोड, जिलाधिकारी आवास, कोतवाली रोड होते हुये अग्रसेन इंटर कॉलेज में समाप्त हुआ। मार्च में लोग भारत माता की जय, वंदेमातरम, हम सीएए के समर्थक हैं के नारे लगा रहे थे। भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने आभार जताते हुये रैली का समापन किया। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक सुनील स्नेही ने गीत गाकर लोगों को जागरूक किया। रैली में विभाग प्रचारक आरएसएस अजय नारायन, राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद, जन्मेजय सिंह, सुरेश तिवारी, काली प्रसाद, विधायक, रविन्द्र प्रताप मल्ल, आरएसएस से वीरेंद्र, दीपेंद्र, विष्णु गोयल, अलका सिंह, महेंद्र यादव, अनिरुद्ध मिश्र, मारकंडेय शाही, विजय दूबे, विन्दा कुशवाहा, शाका मिश्र, छट्ठेलाल निगम, अजीत जायसवाल, राजेंद्र मल्ल, जयनाथ कुशवाहा, रामदास मिश्र, प्रेम अग्रवाल, हियुवा से नीरज शाही, अमित मोदनवाल, विश्व हिंदू परिषद से वंशराज पांडेय, डॉ. अभय द्विवेदी आदि शामिल रहे।
मंत्री की गाड़ियों की वजह से लगा जाम
मार्च के दौरान कार्यकर्त्ता कचहरी की तरफ से मालवीय रोड की तरफ जा रहे थे। उनके पीछे वाहनों की लंबी कतार लग गई। उधर मंत्री की गाड़ियों का काफिला दाहिने तरफ गलत साइड से जाने लगा। जिसकी वजह से कचहरी से लेकर मालवीय रोड तक जाम लग गया। जाम की वजह से वाहनों की दोनों तरफ लंबी कतारें लग गईं। पूरी यातायात व्यवस्था चरमरा गई। लेकिन इसका न तो मंत्री पर फर्क पड़ा और न ही भाजपा के जिम्मेदार नेताओं और प्रशासनिक अफसरों पर ही।
विज्ञापन
हियुवा का तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र
सीएए के समर्थन में पैदल मार्च में हिंदु युवा वाहिनी कार्यकर्त्ता 100 मीटर का लंबा तिरंगा लेकर मुन्ना राय, अमित मोदनवाल, बिट्टू मद्वेशिया, बीरू आदि लेकर चल रहे थे। तिरंगा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था।