फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sunshine blossomed in the sky, people took relief

Deoria News: आसमान में खिली धूप, लोगों ने लिया राहत

Sun, 27 Aug 2023 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Sunshine blossomed in the sky, people took relief
लगातार बारिश से हलकान थे लोग, घरों से निकलना हो गया था मुश्किल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर-क्षेत्र में रविवार को आसमान साफ हो जाने से धूप निकली। जिससे लोगों ने राहत महसूस किया। बाजारों में चहलकदमी देखी गई। हालांकि पिछले चार-पांच दिनों से रुक-रुक कर झमाझम बारिश हो रही थी। जिससे लोगों का जीवन दुश्वार हो गया था। आलम यह था कि जरूरत के कार्यों से भी लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। मौसम सही होने पर लोगों ने राहत महसूस किया है।
सोमवार की भोर से शुरु हुई झमाझम बारिश के कारण मौसम खुशगवार हो गया था। जबकि किसानों को काफी फायदा पहुंचा है। लेकिन रुक-रुक कर हो रही बारिश थमने का नाम नहीं ले रही थी। जिससे रोजमर्रा के कार्य ठप हो गए थे। अत्यधिक बारिश के कारण चौराहों पर सन्नाटा पसर गया था। जिससे व्यवसाय चौपट हो गए थे। रविवार की सुबह से आसमान साफ होने और धूप खिलने से लोग घरों से बाहर निकलते देखे गए। जरुरत के सामानों की खरीदारी आदि को लेकर बाजार गुलजार हो गए थे। बरहज में एसबीआई, पालिका, ब्लॉक, तहसील मार्ग पर भीड़ के कारण गाड़ियों का जाम लग जा रहा था। हालांकि पिछले दिनों हुई बारिश से नाली-नाला लबालब हो गए हैं।
विज्ञापन

इंसेट में-
पालिका ने नदी तट पर बंधवाया रस्सी
बरहज। सरयू के करवट लेने से नदी के जलस्तर में काफी तेजी आई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी की लहरें तेज हो गई हैं। थाना घाट, तुलसी, आरती सहित अन्य घाटों की सभी सीढि़यां डूब गई हैं। सावन के आखिरी सोमवार को नदी घाट पर जुटने वाली कांवड़ियाें की भीड़ और आस्थावानों के लिए नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल और अधिशासी अधिकारी चंद्रकृष्ण पांडेय ने नदी तट पर मोटी रस्सी बंधवाया है। जबकि लोगों को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए कर्मचारियों को तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed