फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Subhash Chowk turned into a cantonment for two hours

Deoria News: दो घंटे छावनी में तब्दील रहा सुभाष चौक

Mon, 06 Nov 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 06 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Subhash Chowk turned into a cantonment for two hours
सुभाष चौक पर आमरण अनशन पर बैठे जनवादी पार्टी के लोगो से पुलिस नोक झोक।संवाद
पुलिस ने जबरन हटवाया टेंट, छावनी में तब्दील रहा सुभाष चौक, बिना अनुमति तीन दिनों से लोग थे अनशन पर
विज्ञापन

किशोरी से छेड़खानी और पिटाई से उसके नाबालिग भाई की मौत का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर का सुभाष चौक रविवार को छावनी में तब्दील रहा। जनवादी पार्टी के बैनर तले तीन दिनों से आमरण अनशन पर बैठे एक पीड़ित परिवार को पुलिस ने पहले तो मनाने की कोशिश की लेकिन नहीं मानने पर जबरन हटा दिया। रुद्रपुर के एक गांव में चार माह पूर्व किशोरी से हुई छेड़खानी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसी बात को लेकर दोनों परिवार के बीच तनाव चल रहा था। 29 अक्तूबर को किशोरी के नाबालिग भाई की पिटाई कर दी गई। पिटाई के तीन दिन बाद किशोर की मौत हो गई। नाराज लोगों ने किशोर का शव सड़क पर रखकर धरना दिया था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने घर वालों की मौजूदगी में शव का दाह संस्कार कराया और आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। जनवादी पार्टी के बैनर तले पीड़ित परिवार इस मामले को लेकर आरोपियों की गिरफ्तार और सीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तीन दिनों से सुभाष चौक पर आमरण अनशन पर बैठा था।

धारा 144 लागू होने के बाद भी बिना अनुमति के आमरण अनशन पर तीन दिनों से लोग बैठे थे। किशोर की हत्या के मामले में पुलिस केस दर्ज कर चुकी है। सड़क जाम करने की कोशिश कर रहे थे। इस आरोप में दरोगा सुमितकांत की तहरीर पर केस दर्ज कर दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी लोगों का शांतिभंग में चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

-दिनेश मिश्र कोतवाल
-----------------
छेड़खानी के केस में चार माह बाद हुआ बयान
किशोरी से चार माह पूर्व हुई छेड़खानी के मामले में पुलिस की विवेचना सुस्त पड़ी थी। मामला बढ़ने पर रुद्रपुर के दरोगा रविवार को 10 बजे सुभाष चौक पर पहुंचे। आमरण अनशन पर अपने मां-बाप और रिश्तेदारों के साथ बैठी किशोरी का 61 का बयान दर्ज किया गया। छेड़खानी के बाद हुई मारपीट, किशोर की मौत के बाद मामला गरमाने के बाद पुलिस सक्रिय हुई है। इसके पहले पुलिस और छेड़खानी की जांच दोनों सुस्त पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
मौत की वजह नहीं हो सकी थी स्पष्ट
मारपीट के आरोप में किशोर की हत्या का आरोप लगाने के बाद पुलिस ने गांव के तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया, लेकिन किशोर के शरीर पर कहीं पर भी चोट के निशान नहीं थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी, जिससे विसरा सुरक्षित कर लिया गया। रिपोर्ट आने के बाद किशोर की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed