फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Students won medals in sports competitions

Deoria News: खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने जीते पदक

Tue, 12 Nov 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 12 Nov 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Students won medals in sports competitions
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। परिषद विद्यालयों के विद्यार्थियों ने वर्तमान शैक्षिक सत्र में विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक जीता और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह सुनिश्चित की है।
सोमवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने इन्हें सम्मानित करते हुए ट्रैकसूट और स्पाइक प्रदान किया तथा राष्ट्रीय स्तर पर सफल होने की शुभकामनाएं दीं। कम्पोजिट विद्यालय, नरायणपुर (तरकुलवां) की कक्षा आठ की छात्रा अंकिता प्रजापति ने वाराणसी में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ऊंची कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया और राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुईं। मठियां साहू (गौरीबाजार) के कक्षा सात के छात्र अभिषेक कन्नौजिया ने लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय स्वीमिंग प्रतियोगिता में ड्राइविंग, वॉटर पोलो स्पर्धा में तीन स्वर्ण पदक जीते और राष्ट्रीय स्तर के लिए चुने गए।
विज्ञापन

इसी विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा प्रिया चौहान ने लखनऊ में आयोजित स्वीमिंग प्रतियोगिता में ड्राइविंग, वॉटर पोलो स्पर्धा में चार स्वर्ण पदक हासिल किए और राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुईं। उच्च प्राथमिक विद्यालय, जगरनाथपुर (रुद्रपुर) की कक्षा सात की छात्रा अनामिका प्रजापति ने मिर्जापुर में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed