{"_id":"6a47fcd3791b495777063220","slug":"students-raise-awareness-for-rally-nikal-nomination-deoria-news-c-208-1-deo1016-186050-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छात्रों ने रैली निकाल नामांकन के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छात्रों ने रैली निकाल नामांकन के लिए किया जागरूक
Fri, 03 Jul 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
लार। बीआरसी परिसर स्थित कंपोजिट विद्यालय से शुक्रवार को नामांकन जागरूकता रैली निकाली गई। बच्चों ने वार्डों में भ्रमण कर अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की। उधर, शिक्षकों ने भी ईंट भट्ठों पर पहुंच लोगों से संवाद कर बच्चों को स्कूल भेजने को कहा।
सुबह करीब 5:30 बजे खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली बीआरसी परिसर से निकल कर मुख्य बाजार के रास्ते होते हुए नगर के मठ वार्ड, भरटोलिया वार्ड, इंद्रानगर, वैश्यकर्णी वार्ड होते हुए लखु मोड़ पर पहुंची।
इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. गोविंद मिश्रा, शिक्षक नेता शिशिर राय, ओमप्रकाश यादव, फातिमा सफिया, मुशर्रत नगमा, पवन मिश्रा, दिनेश, गणेश पांडेय, कुलदीप सिंह, निकुंज तिवारी,अनवर अहमद आदि मौजूद रहे।