{"_id":"6aca8f5ab7f4141a920ec402","slug":"students-administered-a-pledge-for-water-conservation-deoria-news-c-208-1-deo1049-194025-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जल संरक्षण के लिए छात्रों को दिलाया गया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जल संरक्षण के लिए छात्रों को दिलाया गया संकल्प
Sun, 11 Oct 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। स्वामी देवानंद पीजी कॉलेज, मठ लार में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से जल संरक्षण विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। सुबह 11:30 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पानी का महत्व बताते हुए इसके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
मुख्य वक्ता भूगोल विभाग के आचार्य डॉ. लल्लन ने कहा कि जल जीवन का आधार है। इसकी बर्बादी रोकना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने दैनिक जीवन में पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने और कृषि में आधुनिक सिंचाई तकनीक अपनाने पर जोर दिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को स्वयं पानी बचाने के साथ परिवार और समाज के लोगों को जागरूक करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण में जनभागीदारी जरूरी है।
इस दौरान प्राचार्य प्रो. बीएन सिंह, डॉ. प्रमोद कुशवाहा, डॉ. हेमंत मिश्र और डॉ. आनंद कपिल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद