फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Student returned from Ukraine said, bomb blasts still echoing in ears

यूक्रेन से लौटा छात्र बोला, अब भी कानों में गूंज रहे बम धमाके

Sat, 05 Mar 2022 10:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
Student returned from Ukraine said, bomb blasts still echoing in ears
यूक्रेन से लौटा जफर नसीम। - फोटो : DEORIA
यूक्रेन से लौटा छात्र बोला, अब भी कानों में गूंज रहे बम धमाके
विज्ञापन

देवरिया। यूक्रेन में युद्ध के भयावह मंजर के बीच से जिले के 31 विद्यार्थियों में से 14 अपने देश लौट चुके हैं। शनिवार को दो विद्यार्थी लौटे। परिजनों को उन्होंने युद्ध के भयावह मंजर के दृश्य मोबाइल फोन में दिखाए। परिवार के लोगों की आंखें डबडबा गईं। उनके चेहरे पर दहशत साफ दिख रही थी। युद्ध क्षेत्र में बीता उनका हर लम्हा उनकी आंखों में तैर रहा था। बताया कि अब भी कानों मेें बम धमाकों की गूंज हो रही है। जो बम धमाकों की आवाज उन्होंने सुनी है, शायद ताउम्र उससे पीछा न छूटे।
एमबीबीएस के छात्र एवं छात्राओं के सामने अब यह चिंता सताने लगी है कि उनकी पढ़ाई का क्या होगा। घर से उतनी दूर जाकर मोटी रकम खर्च हुई और भविष्य भी दांव पर लगा हुआ है। परिजन भी इसके लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के खरजरवा निवासी जफर नसीम कीव में पढ़ाई करते थे। शाम को उनके पिता नसीम अहमद अंसारी जब बस स्टेशन पर बेटे को रिसीव करने के लिए पहुंचे तो दोनों की आंखें डबडबा गईं। कई दिनों से बिना खाए-पीए, पूरी रात जागकर इंतजार करने के बाद बेटे को देखकर पिता की खुशी का ठिकाना नहीं था। जफर ने बताया कि बिना भोजन के पैदल चलना और मिसाइल की आवाज सुनकर लगता था कि कभी भी अनहोनी हो सकती है। तबाही का मंजर कभी नहीं भूल पाऊंगा। अब आगे की पढ़ाई की चिंता सता रही है। वहीं, शहर सिंधी मिल कालोनी निवासी अनुष्का पुत्र बीर ने बताया कि यूक्रेन में तेज धमाका हुआ। जिस मकान में थे, वह हिल गया। सभी हड़बड़ाकर उठे। हर कोई समझ गया कि रूस ने हमला कर दिया है। 20 किमी पैदल चलकर जिंदगी बचाने की जद्दोजहद में जुटे रहे और बड़ी मशक्कत के बाद सीमा तक पहुंचे और घर लौट सके। कहा कि तबाही का मंजर भूल नहीं पाऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूक्रेन से घर लौटी वार्ड नंबर सात सोमनाथनगर की एमबीबीएस तृतीय वर्ष की छात्रा तम्मना खातून पुत्री अख्तर हुसैन ने वहां के बारे में जब बताया तो परिवार के लोगों की आंखें नम हो गईं। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के कालाबन गांव निवासी आदर्श प्रताप यादव पुत्र गोरखनाथ यादव यूक्रेन की तबाही का मंजर जब परिजनों और गांव के लोगों से बताया तो सभी अवाक हो गए। बताया कि बम धमाका और जाड़े की रात के बीच हर समय जान जाने का खतरा महसूस होता था।

यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा
देवरिया। सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष और पदाधिकारियों के साथ शनिवार को यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। उन्होंने विद्यार्थियों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। भाजपा नेताओं ने यूक्रेन में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा अनुष्का सिंह पुत्री जीत बहादुर सिंह, निवासी जमुना सदन के घर पहुंचकर कुशलक्षेम जाना और हर प्रकार के सहयोग का भरोसा दिया। सांसद ने कहा कि उनके भविष्य का मोदी सरकार ख्याल रखेगी। वहां फंसे सभी विद्यार्थियों को निकालकर वापस लाना है। यही सरकार की प्राथमिकता है। इस शहर के वार्ड नंबर सात सोमनाथ नगर की एमबीबीएस तृतीय वर्ष की छात्रा तम्मना खातून पुत्री अख्तर हुसैन के घर भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, पदाधिकारियों के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को खराब नहीं होने दिया जाएगा। एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र जफर नसीम अंसारी, निवासी परसिया उर्फ खरजरवा और आदर्श प्रताप यादव निवासी कालाबन से भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह मिले। उनके साथ प्रमोद शाही, निर्मला गौतम, अंबिकेश पांडेय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed