{"_id":"64666df6ef6d80335b03997c","slug":"student-going-to-study-coaching-beaten-up-accused-of-robbery-deoria-news-c-7-1-172389-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र को पीटा, लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र को पीटा, लूट का आरोप
Thu, 18 May 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 18 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र को पीटा, लूट का आरोप विशुनपुर कला चौराहे का मामला, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। कोचिंग पढ़ने जा रहे एक छात्र की विशुनपुर कला चौराहे पर कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि इस दौरान जेब में रखे चार हजार रुपये व अंगूठी भी लूट लिए गए गए। बृहस्पतिवार को पीड़ित ने मामले की शिकायत बरियारपुर पुलिस से की है।
तरकुलवा क्षेत्र के शाहपुर पुरैनी गांव निवासी रामायण यादव का बेटा दुर्गेश यादव इंटर का छात्र है। बृहस्पतिवार सुबह वह बाइक से देवरिया कोचिंग पढ़ने जा रहा था। आरोप है कि विशुनपुर कला चौराहे पर कुछ लोगों ने युवक को रोक लिया और पिटाई कर दी। इस दौरान फीस जमा के लिए जेब में रखा चार हजार रुपये और अंगूठी लूट लिया। रामायण यादव ने बरियारपुर थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। एसओ गोरखनाथ सरोज ने बताया कि छात्रों के दो गुटों में मारपीट की घटना हुई है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।