फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Strict action will be taken on negligence in purchasing paddy

Deoria News: धान खरीद में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

Sat, 26 Oct 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 26 Oct 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken on negligence in purchasing paddy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में धान खरीद की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि धान खरीद एक नवंबर से शुरू होगी। इस वर्ष सामान्य प्रजाति के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये और ग्रेड ए प्रजाति का 2320 रुपये तय किया गया है। जनपद में एक लाख छह हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य पूरा करने के लिए 102 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि इस खरीद में छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी और पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न होगी। किसी भी अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई होगी।
जिलाधिकारी ने धान खरीद में प्रयोग होने वाले उपकरणों, जैसे इलेक्ट्रॉनिक कांटा, छलना, नमी मापक यंत्र, पावर डस्टर, और पंखे आदि की उपलब्धता का सत्यापन तीन दिन में करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी क्रय केंद्रों की जियो टैगिंग अनिवार्य रूप से करने के लिए निर्देशित किया। जिले में खाद्य विभाग के 32, पीसीएफ के 35, पीसीयू के 20, यूपीएसएस के 10, मंडी समिति के 3, और भारतीय खाद्य निगम के 2 केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि केंद्रों पर जूट के बोरे उपलब्ध कराए जाएं और किसी स्थिति में प्लास्टिक के बोरों का उपयोग न हो। डीएफएमओ ने जिलाधिकारी को सूचित किया कि वर्तमान में 2361 गांठ जूट के बोरे जनपद में उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी ने सभी क्रय केंद्रों पर किसानों के बैठने, पेयजल, और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक किसान का धान खरीदा जाए और क्रय के बाद 48 घंटे के भीतर पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) के माध्यम से किसानों को भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा
जिलाधिकारी ने बताया कि क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए किसानों को www.fcs.up.gov.in या मोबाइल एप ‘यूपी किसान मित्र’ पर पंजीकरण कराना होगा। किसान इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed