फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Stray dogs bit four people including three teenagers and left them bleeding.

Deoria News: आवारा कुत्तों ने तीन किशोर सहित चार को काटकर किया लहूलूहान

Sun, 21 Jul 2024 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Stray dogs bit four people including three teenagers and left them bleeding.
भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को गांव में घूम रहे आवारा कुत्तों ने तीन किशोर सहित चार को काटकर लहूलुहान कर दिया। सभी का इलाज भाटपार रानी पीएचसी में किया गया।
विज्ञापन


ग्राम बभनौली के 10 वर्षीय रवि पर एक आवारा कुत्ते ने उस समय हमला कर उसे काटकर लहूलुहान कर दिया, जब वह दरवाजे के बाहर खेल रहा था। आसपास के लोगों ने उसका शोर सुनकर कुत्ते को खदेड़ा। इसी गांव के शालू गोंड़ (10) और गोलू गोंड को एक कुत्ते ने उस समय काट लिया जब दोनों कहीं जा रहे थे। एक अन्य घटना में ग्राम चनुकी का रंजीत (12) शिव मंदिर पर खेल रहा था। उसी समय एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। भाटपार रानी पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर इमाम हुसैन सिद्दीकी ने बताया है कि सभी घायलों का मरहम पट्टी कर रैबीज इंजेक्शन लगा दिया गया है। पुनः इंजेक्शन के लिए बुलाया गया है । वहीं गांव के लोगों ने बताया है कि इस समय गांव में आवारा कुत्तों का भय व्याप्त है। ये छोटे बच्चों पर हमला कर दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed