फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   stf arrested fraud headmaster

Deoria News: एसटीएफ ने फर्जी अंकपत्र पर नौकरी कर रहे प्रधानाध्यापक को स्कूल से किया गिरफ्तार

Sat, 27 Apr 2024 03:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 27 Apr 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
stf arrested fraud headmaster
वर्ष 1995 से भलुअनी ब्लॉक में था कार्यरत, वर्ष 2012 में प्रमोशन पाकर बना था प्रधानाध्यापक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज/भलुअनी। एसटीएफ ने शुक्रवार को बारा मुकुंद प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। उस पर कूटरचित प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी किए जाने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी ने भलुअनी पुलिस को सौंप दिया। उसके खिलाफ जालसाजी व धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
एसटीएफ के निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी कर रहे शिक्षकों के संबंध में देवरिया स्थित बीएसए कार्यालय से इनके बारे में अभिलेख प्राप्त किए गए थे। इसमें पता चला कि भलुअनी क्षेत्र के बारा मुकुंद प्राथमिक विद्यालय में बड़हलगंज के गोला निवासी राजीव शुक्ल पुत्र उमाशंकर शुक्ल निवासी ग्राम मामखोर पोस्ट खरवाइच खोर, थाना गगहा, जनपद गोरखपुर की ओर से कूटरचित दस्तावेज, अंक पत्र के आधार पर अध्यापक की नौकरी कर रहा है। इस जांच के आधार पर बारा मुकुंद प्राथमिक विद्यालय से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि वह हाईस्कूल व इंटर का अंक व प्रमाणपत्र विजयशंकर द्विवेदी ग्राम पटहुआ पोस्ट ककरही थाना गोला जनपद गोरखपुर के साथ मिलकर बनवाया था। उसकी वर्तमान में मृत्यु हो चुकी है। पिता के बारे में पूछने पर बताया कि उनका नाम उमाशंकर शुक्ल है। चूंकि अंकपत्र व प्रमाण पत्र पर हर जगह नर्वदेश्वर था तो उसने आधार कार्ड एवं पैन कार्ड पर नर्वदेश्वर ही पिता का नाम लिखवा दिया। अध्यापक पद पर नौकरी के समय बीटीसी का अंकपत्र राजीव पुत्र नर्वदेश्वर के नाम का विजयशंकर द्विवेदी को मिला था। उसी के आधार पर सभी जगह पिता का नाम नर्वदेश्वर लिखकर अन्य दस्तावेज आधार कार्ड, पैन कार्ड कूटरचित तरीके से बनवा लिए। इसके आधार पर शिक्षक की नौकरी वह कर रहा था। गिरफ्तार शिक्षक के विरुद्ध भलुअनी थाने में जालसाजी व धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है। विधिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस करेगी। उसके पास से 220 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, डीएल, मतदाता पहचानपत्र, आधार व पैन कार्ड बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के अनुसार, राजीव शुक्ल वर्ष 1995 में नौकरी ज्वाइन करने के बाद से भलुअनी क्षेत्र में तैनात है। उसके प्रमाणपत्रों पर संदेह जताते हुए किसी ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। एसओ भलुअनी अर्चना सिंह ने बताया कि फर्जी अंकपत्र पर शिक्षक नौकरी कर रहा था। उसे एसटीएफ टीम लाई है। वहीं, सीओ आदित्य गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


कोट
भलुअनी स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक की शिकायत हुई थी। एसटीएफ की ओर से उनके शैक्षिक प्रमाणपत्र सहित अन्य दस्तावेज मांगे गए थे। उसके खिलाफ विभागीय स्तर पर भी जांच चल रही है। सत्यापन में प्रमाणपत्र फर्जी मिलने पर उसे सेवा से बर्खास्त किया जाएगा।
-शालिनी श्रीवास्तव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed