{"_id":"66805e8b1202765ba7059c54","slug":"statistics-day-program-organized-deoria-news-c-208-1-deo1004-129077-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सांख्यिकीय दिवस का कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सांख्यिकीय दिवस का कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
देवरिया। प्रोपीसी महालानोविस, सांख्यिकीविद के जन्मदिवस पर शनिवार को 18वां सांख्यिकीय दिवस जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में मनाया गया, जिसकी थीम यूज ऑफ डेटा फाॅर डिस्कशन मेकिंग रहा। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने डाटा संग्रहण एवं उसकी गुणवत्ता के बारे में बताया।
कहा कि प्रदेश स्तर पर वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थ व्यवस्था बनाए जाने के लिए विभिन्न विभागों से प्राप्त आंकड़ों का सर्वेक्षण कराया गया है, जो नीतिगत निर्णय में काफी सहयोग प्रदान करेंगे। लेबर सर्वे एवं असंगठित क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों के सर्वेक्षण के माध्यम से जिले के सकल घरेलू उत्पाद का सही आकलन किया जा सकता है। साथ ही पर्यटन, उद्यान, कृषि एवं वानिकी आदि क्षेत्र में हो रहे वृद्धि एवं विकास का सही अनुमान लगाए जाने का सर्वेक्षण किया जा रहा है।
इस दौरान राजेश कुमार, महंगू प्रसाद, संजीव कुमार गोंड, अपर सांख्यिकीय अधिकारी, कार्यालय सहायक संतोष कुमार यादव, वरिष्ठ सहायक, विनोद कुमार प्रजापति, कनिष्ठ सहायक, संजय सिंह, अनीष खरवार, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।