फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   state level sub junior wrestling

Deoria News: महिला पहलवानों ने दिखाई जीतने की जिद

Sat, 14 Jan 2023 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
state level sub junior wrestling
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानो न? - फोटो : DEORIA
महिला पहलवानों ने दिखाई जीतने की जिद
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश भर से जुटीं महिला पहलवानों ने की जोर-आजमाइश
सब जूनियर बालिका स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता का डीएम ने किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन साल बाद आयोजित हो रहे प्रदेश स्तरीय मुकाबले में कुश्ती क्षेत्र में तैयार हो रही नई ऊर्जा का जोश व जुनून देखने को मिला। सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान प्रदेश के 10 मंडलों एवं अयोध्या छात्रावास एवं वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज की उभरती पहलवानों ने अपने खेल से दिखाया कि नई तकनीक, लगातार अभ्यास व मेहनत और समय के साथ खुद को बदलते रहने की जिद की बदौलत इस खेल में उनका उज्जवल भविष्य है।
प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया। डीएम ने कहा कि जिले का सौभाग्य है कि यहां के क्रीड़ाधिकारी कुश्ती के उच्चस्तरीय प्रशिक्षक हैं। जनपद का आतिथ्य स्वीकार करने के लिए उन्होंने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने मुख्य अतिथि को बुके व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के कुल 10 मंडल, एक स्पोर्ट्स कॉलेज व एक छात्रावास की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। आने वाले हर अतिथि का जिला खेल कार्यालय की ओर से साफा बांधकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 ऑफिशियल एवं निर्णायकों में संगीता सिंह, अंजु मलिक, ओम प्रकाश यादव, रामानंद यादव, कुलविंदर, अमरनाथ यादव, पंकज यादव ने रेफरी का कार्य किया, जबकि सुभाष चंद्र, भारद्वाज, गोरखनाथ यादव, आदेश कुमार ने मैट चेयरमैन व संचालन प्रेम शंकर तिवारी व रामसजन यादव ने किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव प्रेम कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष प्रेमशंकर तिवारी, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष सूरज सिंह सेंगर, सचिव आशुतोष तिवारी, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संजय केडिया, खेलो इंडिया के प्रशिक्षक यशवंत सिंह, ब्लॉक प्रमुख बरहज निखिल सिंह राजा, गिरधारी पहलवान, शत्रुघ्न राय आदि उपस्थित रहें।
उद्घाटन मुकाबले में अयोध्या छात्रावास की नेहा गुप्ता रहीं विजयी
खिले धूप व खेल कार्यालय के सामने बिछे मैट पर नाकआउट आधार पर पहला मुकाबला 65 किलो भार वर्ग में अयोध्या छात्रावास की नेहा गुप्ता जो जिले की ही निवासी हैं और आगरा मंडल की विनीता के मध्य खेला गया। इसमें रेड कलर कास्टयूम में नेहा ने शुरुआती दौर में ही एक अंक से खाता खोल दिया। इसके बाद प्रतिद्वंद्वी को उठा के गिरा दिया और अंत में 6-2 के अंतर से विजयी घोषित की गई।
दूसरा मुकाबला 65 किलो वर्ग में भूमि सिंह मुरादाबाद व रिंकी तोमर के मध्य हुआ। इसमें भूमि ने पहले ही मिनट में बाजी अपने नाम कर ली। कल्पना कानपुर व सोनम यादव आजमगढ़ के बीच जोरदार टक्कर हुई, इसमें 5-3 के अंतर से सोनम जीतीं। स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की अनामिका व रंजना, खुशी परिहार स्पोर्ट्स कॉलेज व रिया चौधरी सहारनपुर के बीच हुई जबरदस्त कुश्ती की भी खेलप्रेमियों ने खूब तारीफ की। क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि रविवार को 10 भर वर्ग में सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

इन मंडलों के खिलाड़ियों ने पहले दिन मुकाबले जीत सेमीफाइनल में बनाई जगह
40 किलोग्राम भार वर्ग में वैष्णवी पटेल वाराणसी, कोमल सोनकर देवीपाटन, अंशू यादव आजमगढ़, रितिका रानू आगरा, 43 किलोभार वर्ग में शशि पटेल देवीपाटन, सोनी आगरा, नेहा पाल वाराणसी, वैष्णवी सिंह गोरखपुर, 46 किलो वर्ग में अंकिता चौबे गोरखपुर, करिश्मा त्रिपाठी वाराणसी, अनू यादव आजमगढ़, मानसी यादव गोरखपुर, 49 किलो वर्ग में माला यादव वाराणसी, शालिनी यादव अलीगढ़, मोनिका कानपुर, वंदना अयोध्या छात्रावास, 53 किलो वर्ग में आंचल यादव आजमगढ़, शिखा सरोज गोरखपुर, अंजू पाल देवीपाटन, अंजली मेरठ, 57 किलो वर्ग में कल्पना तिवारी देवीपाटन, सुहानी तोमर मुरादाबाद, रिया चौधरी सहारनपुर, रेनू राणा मेरठ, 61 किलो भार वर्ग में वसुंधरा यादव वाराणसी, शिल्पी स्वराज आजमगढ़, अनामिका साहनी स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, नेहा मेरठ, 65 किलो वर्ग में नेहा गुप्ता अयोध्या, खुशबू वाराणसी, भूमि सिंह मुरादाबाद, अवंतिका सहारनपुर, 69 किलो वर्ग में ज्योति कानपुर, अंतिमा सिंह देवीपाटन, सोनी यादव अयोध्या, आंचल कुमारी स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, 76 किलोग्राम भार वर्ग में आंचल राजभर देवीपाटन, कामिनी वाराणसी, वंशिका मेरठ, दिंव्याश कानपुर ने अपनी प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ जोर-आजमाइश के बाद बाजी अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed