{"_id":"68cb01c9f22edce9cf033ae7","slug":"star-club-belthara-wins-kabaddi-tournament-deoria-news-c-208-1-deo1009-163463-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कबड्डी प्रतियोगिता में स्टार क्लब बेल्थरा विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कबड्डी प्रतियोगिता में स्टार क्लब बेल्थरा विजयी
Thu, 18 Sep 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। समाजसेवी राम छबीला यादव की पांचवी पुण्यतिथि पर शहर के कतरारी वार्ड में बुधवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने दमखम का प्रदर्शन किया। स्टार क्लब वेल्थरा बलिया ने गौतम बुद्ध क्लब कसया को हराकर विजेता बनी। विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करने के साथ ही अन्य प्रतिभागी टीमों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सुभाष यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में दस टीमों ने प्रतिभाग किया। शुरुआती मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल में चार टीमें पहुंची। पहला सेमीफाइनल मुकाबला स्टार क्लब वेल्थरा बलिया व मैरवां के बीच खेला गया, जिसमें स्टार क्लब बेल्थरा बलिया की टीम 15-10 से विजयी रही।
दूसरा सेमीफाइनल ब्लू क्लब विजयीपुर सिवान एवं गौतम बुद्ध क्लब कसया के बीच खेला गया, जिसमें गौतम बुद्ध क्लब कसया की टीम ने ब्लू क्लब विजयीपुर सिवान की टीम को 15-12 से हराया। फाइनल मुकाबला स्टार क्लब बेल्थरा बलिया व गौतम बुद्ध क्लब कसया के बीच खेला, जिसमें स्टार क्लब बेल्थरा बलिया की टीम ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में गौतम बुद्ध क्लब कसया की टीम को 15-14 से हराया।
विज्ञापन
तीसरे स्थान पर ब्लू क्लब विजयीपुर सिवान की टीम रही। प्रतियोगिता में मैरवा, सोहगरा धाम, महेन, बाबा दुग्धेश्वर धाम रुद्रपुर और गौरी बाजार की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि स्वर्गीय रामछबीला यादव बालिका शिक्षा एवं महिला शक्तिकरण के पक्षधर रहे। इनके उत्थान के लिए हमेशा लोगो को प्रेरित करतें थे, वह ग्रामीण खेलों के बढ़ावा के पक्षधर थे।
निर्णायक मंडल में खेल शिक्षक हरेराम यादव व संजय मिश्र शामिल रहे। इस अवसर पर पंजाब मिश्र, विनय मिश्र, गुलशन यादव, धनंजय यादव, धर्मपाल सिंह, सुनील कुमार, अखिलेश यादव, सत्येंद्र यादव, शिवा, कमलेश पांडेय, नारायण मिश्र अमित, सुधीर, प्रमोद, जयवीर, मंटू यादव आदि उपस्थित रहे।