{"_id":"6453fa60a215dd6ac30a6ae4","slug":"stampede-deoria-news-c-7-1-152409-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भाजपा व सुभासपा प्रत्याशी के पति में मारपीट से भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भाजपा व सुभासपा प्रत्याशी के पति में मारपीट से भगदड़
Fri, 05 May 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 05 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
नगर के जामुनी चौराहे पर मारपीट कर रहे लोगों से वार्ता करती पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामुनी चौराहे पर कार्यकर्ताओं के साथ की मारपीट
30 मिनट तक रास्ता बाधित होने से वोटरों की आवाजाही रुकी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। मतदान का प्रतिशत चढ़ने के साथ ही प्रत्याशी और उनके समर्थकों का पारा भी बढ़ता रहा। बृहस्पतिवार दोपहर जामुनी चौराहे पर भाजपा प्रत्याशी और सुभासपा प्रत्याशी के पति समर्थकों के साथ आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट से भगदड़ मच गई। करीब तीस मिनट तक चौराहे से वोटरों की आवाजाही बाधित रही। पुलिस की अपील के बाद वोटर दोबारा मतदान करने बूथों तक पहुंचे।
भाजपा प्रत्याशी सुधा निगम के पति छठ्ठेलाल निगम और सुभासपा प्रत्याशी मनोरमा देवी के पति लल्लन गुप्ता समर्थकों के साथ जामुनी चौराहे पर कहासुनी के बाद मारपीट करने लगे। मारपीट से चौराहे पर भगदड़ मच गई। मतदान करने जा रहे वोटर भागने लगे। सूचना पर पहुंचकर पुलिस को सड़क पर डंडा पटक भ़ीड़ को हटाना पड़ा। पुलिस दोनों पक्ष को लेकर थाने ले गई। भाजपा नेता छठ्ठेलाल निगम ने सुभासपा नेता पर गुंडों के साथ पिटाई करने का आरोप लगाया। सुभासपा नेता लल्लन गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि भाजपा नेता रुपये बांट रहे थे। पत्नी द्वारा विरोध करने पर उन्होंने सत्ता के बल पर मारपीट की। महिला प्रत्याशी के साथ भाजपा के लोगों ने अभद्रता की। प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार वाजपेयी ने कहा कि विवाद शांत करा कर पुलिस ने मतदान कराया। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।