फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sports will be made better

देश में खेल संस्कृति को और बेहतर करने में जुटा है आईओए

Wed, 04 Mar 2020 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
sports will be made better
स्टेडियम में आनन्देश्वर पाडेय का स्वागत किया गया। - फोटो : DEORIA
खेल संस्कृति को बेहतर बनाने में जुटा है आईओए
विज्ञापन

भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय ने कहा-ओलंपिक में सुधरेगा प्रदर्शन
बोले, खेल की वास्तविक प्रतिभाएं गांवों से ही निकलेंगी, कुशीनगर में एकेडमी खोलने का प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय ने कहा कि पहले की अपेक्षा अब खेलों में सुविधाएं, नाम, पैैसा व पुरस्कार बढ़े हैं। लगन, परिश्रम और ईमानदारी से की गई मेहनत की बदौलत कोई भी खिलाड़ी बड़ा मुकाम पा सकता है। खेलो इंडिया योजना के तहत देश में खेल संस्कृति को और बेहतर बनाने में ओलंपिक संघ जुटा है। वह बुधवार को शहर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
कुशीनगर जनपद के कोटवा धन्नीपट्टी निवासी एवं वर्तमान में एशियन हैंडबॉल संघ, हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया, उ.प्र. ओलंपिक संघ एवं प्रदेश हैंडबॉल संघ के महासचिव तथा रियो ओलंपिक में भारतीय दल के डिप्टी चीफ द मिशन की जिम्मेदारी निभा चुके आनंदेश्वर पांडेेय ने कहा कि इस वर्ष टोकियो में आयोजित होने वाले ओलंपिक गेम में भारतीय टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी। सरकार खिलाड़ियों के आधुनिक प्रशिक्षण, सेहत पर विशेष ध्यान दे रही है। खेल के बजट को भी बढ़ाया गया है। सबसे खास बात यह है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ही खेल से जुड़ी गतिविधियों की विशेष रूप से मॉनीटर कर रहे हैं। खेलो इंडिया पीएम का ही ड्रीम प्रोजेक्ट है, आने वाले सालों में इसका असर भी दिखेगा। विदेशों में खेल में उपलब्धियों को उस देश के स्वास्थ्य के पैमाने से जोड़कर देखा जाता है, हमारे यहां अभी ऐसा नहीं है। खेल में बेहतर प्रतिभाएं ग्रामीण क्षेत्रों से ही निकलेंगी, क्योंकि जो स्टेमिना और स्पीड यहां के खिलाड़ियों में रहेगी, वह शहरी क्षेत्र के खिलाड़ियों में नहीं होगी। खेल को आगे बढ़ाने के लिए सरकार के साथ ही समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को भी सामने आना होगा। उन्होंने आगे कहा कि टोकियो ओलंपिक के लिए हमारी तैयारी पहले से बेहतर है। बाकी देशों के खिलाड़ियों को पांच से 10 साल पहले से ही वैज्ञानिक तरीके से ट्रेनिंग देकर ओलंपिक के लिए तैयार किया जाता है, इसलिए उनके पदक अधिक होते हैं। अब धीरे-धीरे यहां भी ऐसी खेल संस्कृति बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यहां के खिलाड़ी भी बेहतर करें, इसके लिए कुशीनगर में एक एकेडमी खोलने की बातचीत चल रही है।
विज्ञापन

डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलने पर सम्मानित हुए आनंदेश्वर
स्टेडियम में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला ओलंपिक संघ की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार की शाम को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कामनवेल्थ वोकेशनल यूनिवर्सिटी टैगो, बैंकाक की ओर से शारीरिक शिक्षा क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संजय केडिया ने कहा कि आईओए के कोषाध्यक्ष का विदेश में सम्मान होने से देश व प्रदेश तथा जिले का भी मान बढ़ा है। क्रीड़ाधिकारी केके पांडेय ने कहा कि विश्व पटल पर जनपद का नाम रोशन करने वाले श्री पांडेय यहां के अमूल्य धरोहर हैं। उनकी छत्रछाया में में देश के खिलाड़ी निरंतर अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत नाम रोशन कर रहे हैं। आनंदेश्वर पांडेय ने सम्मान के लिए जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान संघ के सचिव शिवानंद नायक, अजय मणि त्रिपाठी, संजय राय, अरविंद यादव, नीरज शुक्ला, अमरनाथ त्रिपाठी, दिवाकर मणि, व्यास चतुर्वेदी, मनोज कुशवाहा, रवि शर्मा, विपिन भूषण, पवन कुमार, प्रदीप यादव, यशवंत सिंह, शालिनी शर्मा, अकरम सिद्दीकी, गिरीश सिंह, अशोक सिंह, क्रांतिदेव यादव, रामचंद्र जायसवाल, अब्दुल्लाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed