{"_id":"68b5eff974eed85bb300f66d","slug":"sports-stadium-a-won-the-title-of-womens-kho-kho-competition-deoria-news-c-208-1-deo1010-162189-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: स्पोर्ट्स स्टेडियम ए ने जीता महिला खो-खो प्रतियोगिता का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: स्पोर्ट्स स्टेडियम ए ने जीता महिला खो-खो प्रतियोगिता का खिताब
Tue, 02 Sep 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों के साथ जिला खेल अधिकारी व प्रशिक्षक।
जेके मित्तल स्कूल को फाइनल में 20-4 से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता में सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम ए की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स स्टेडियम ए ने जेके मित्तल स्कूल को एकतरफा अंदाज में 20-4 से पराजित किया। प्रतियोगिता में कुल सात टीमों ने भाग लिया और सभी मैच नॉकआउट आधार पर खेले गए।
प्रतियोगिता के नॉक आउट चरण में पूजा एकेडमी पूरवां ने आरबीटी विद्यालय को 16-6 से मात दी। इसके बाद स्पोर्ट्स स्टेडियम ए ने आजाद क्लब को 25-13 से हराया। फिर जेके मित्तल स्कूल ने स्पोर्ट्स स्टेडियम बी को 20-8 से हराया।
सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम ए ने पूजा एकेडमी पुरवां को 13-0 से और जेके मित्तल स्कूल ने एआरडी बभनी को 15-12 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में स्टेडियम की खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और विरोधी टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। विजयी खिलाड़ियों को क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रशिक्षक गिरीश चंद्र सिंह, हैंडबॉल प्रशिक्षक दिवाकर मणि त्रिपाठी, लालू सिंह यादव, अवधेश यादव, विजय कुमार पाल, शकील अहमद, पूजा सिंह, शालिनी शर्मा, प्रवीन कुमार, अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।