फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sport vollibal team

Deoria News: शिविर में बन गई बेटियों की वॉलीबॉल टीम

Mon, 19 Jun 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 19 Jun 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
sport vollibal team
बढ़नी में आयोजित समर कैंप में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
सिद्धार्थनगर। गांधी आदर्श इंटर काॅलेज, बढ़नी के मैदान पर आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में वॉलीबॉल को नई दिशा मिली है। इस शिविर में बेटियों की वॉलीबॉल टीम बन गई है, जबकि इसके पहले मैदान में बालिकाओं की संख्या आठ ही थी, जो अब 15 हो गई है।
विज्ञापन

जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव कोच इब्राहिम ने बताया कि बढ़नी में आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर में सात बेटियों ने वॉलीबॉल का ककहरा सीखा और वे नियमित रूप से प्रैक्टिस करने के लिए तैयार हैं। बालिकाओं की टीम बन जाने से खेल का माहौल बनेगा। बढ़नी की रिया श्रीवास्तव ने लड़कों के साथ प्रैक्टिस करके खेल की शुरुआत की थी और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुकाम हासिल किया है। कोच शंभूनाथ गुप्ता एवं एनआईएस कोच रत्नेश कुमार सिंह ने प्रशिक्षण दिया है।
विज्ञापन


विद्यालय बंद था तो हमने वॉलीबॉल खेलना शुरू किया। अच्छा लगा अब नियमित खेलूंगी।
अंशिका
----
निशुल्क प्रशिक्षण शिविर में वाॅलीबॉल खेलने का अवसर मिला तो मैंने भी सीखा और इसमें आगे बढ़ने का प्रयास करूंगी।
रिया अमर
------
बढ़नी की रिया श्रीवास्तव ने खेलकर नाम रोशन किया है। मैंने खेलकर देखा तो कोच ने बताया कि अच्छा खेल रही हूं।
लखेंद्री
--------
बढ़नी में वॉलीबॉल की टीम बन गई है और नियमित प्रैक्टिस होने का रास्ता साफ हो गया है। मैं भी खेलूंगी।
उमा
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed