{"_id":"6269815de5eef20f34596788","slug":"sp-will-oppose-road-to-house-ram-govind-chaudhary-deoria-news-gkp4349017119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा प्रत्याशी पर दर्ज मुकदमे के विरोध में सड़क से सदन तक होगा संघर्ष : राम गोविंद चौधरीoppose","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा प्रत्याशी पर दर्ज मुकदमे के विरोध में सड़क से सदन तक होगा संघर्ष : राम गोविंद चौधरीoppose
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा प्रत्याशी पर दर्ज मुकदमे के विरोध में सड़क से सदन तक होगा संघर्ष : राम गोविंद चौधरी
गौरी बाजार/देवरिया। विधानसभा चुनाव के दौरान करमाजीतपुर गांव में हुई घटना में सपा प्रत्याशी सहित अन्य पर दर्ज मुकदमे की जांच में पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल बुधवार को गांव पहुंचा। कहा कि निर्दोष सपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज कर इनाम घोषित करने का पार्टी विरोध करती है। इसकी लड़ाई न्यायालय और विधानसभा में लड़ी जाएगी।
विधानसभा चुनाव में करमाजीतपुर गांव में रात में भाजपा तथा सपा समर्थकों में मारपीट हो गई थी। भाजपा नेताओं का आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई। सपा नेताओं ने जानलेवा हमला बोल दिया और पिस्टल लूट ली। भाजपा नेता गोरखपुर जनपद के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी आशुतोष ओझा ने तहरीर देकर सपा प्रत्याशी अजय प्रताप उर्फ पिंटू सिंह, उनके बड़े भाई श्रीप्रकाश उर्फ नाथू सिंह, निवासी देवगांव, पिंटू यादव, हर्ष शर्मा, रघुराज प्रताप बागी, मनोज भास्कर, राजू सिंह सैंथवार, गणेश यादव समेत आठ लोगों एवं तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। इन सभी के खिलाफ एसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया। इसके विरोध में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सुबह देवगांव नगरौली आदि गांवों का दौरा किया। पीड़ितों से मिलकर हकीकत जानने का प्रयास किया। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व मंत्री राम भुआल निषाद, पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, पूर्व राज्यसभा सदस्य कनक लता सिंह, पूर्व एमएलसी राम अवध यादव, सपा के राष्ट्रीय सचिव ओपी यादव, जिलाध्यक्ष डॉ दिलीप यादव, जिला उपाध्यक्ष उद्भव नारायण सिंह, पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, विजय प्रताप उर्फ डब्ल्यू मणि, अवनीश यादव, बांके लाल यादव, अदालत यादव, बांके लाल यादव, विधायक संग्राम यादव, जय राम राजभर, किसान सिंह आदि रहे।