{"_id":"66f4b77d83a18538d7057c47","slug":"sp-student-assembly-demonstrated-against-the-problems-submitted-memorandum-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-136203-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सपा छात्रसभा ने समस्याओं के विरोध में किया प्रदर्शन, सौपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सपा छात्रसभा ने समस्याओं के विरोध में किया प्रदर्शन, सौपा ज्ञापन
Thu, 26 Sep 2024 06:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 26 Sep 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। समाजवादी छात्रसभा की ओर से बुधवार को छात्रों, नौजवानों की समस्याओं, बेरोजगारी एवं पुलिसिया उत्पीड़न को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में एसडीएम सदर को सौंपा गया।
संगठन से जुड़े कार्यकर्ता बांस देवरिया स्थित कार्यालय से नारेबाजी करते हुए स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा की भाजपा सरकार छात्र-छात्राओं का शोषण कर रही है। कालेजों व महाविद्यालयों की फीस वृद्धि कर सरकार पीडीए के छात्रों को शिक्षा से दूर करना चाहती है। पेपर लीक कराकर नौजवानों को रोजगार से दूर करना चाहती है। सरकार महाविद्यालयों में तत्काल छात्र संघ चुनाव कराए ताकि नौजवानों को राजनीती में आने के अवसर मिले, अन्यथा छात्र सभा आंदोलन को बाध्य होंगी। सयुस के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा की भाजपा सरकार में महगाई, बेरोजगारी, खराब कानून व्यवस्था, पुलिसिया उत्पीड़न, महिलाओ पर हो रहे अत्याचार, किसानों की समस्याओं,पिछड़े, दलितों व अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार से प्रदेश की जनता त्रस्त है। इसमें खुर्शीद आलम, दिव्यांश श्रीवास्तव, अभिजीत यादव, गिरीश जायसवाल, विवेक रंजन, अशोक यादव, अनिल यादव, दिनेश यादव, धीरज पाल सिंह, सुनील यादव आदि शामिल रहे।