फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SP protests in Delhi against Akhilesh's detention.

Deoria News: दिल्ली में अखिलेश को हिरासत में लेने के विरोध में सपा का प्रदर्शन

Wed, 22 Jul 2026 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
SP protests in Delhi against Akhilesh's detention.
देवरिया में सपा का धरना-प्रदर्शन
देवरिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को नई दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार की देर शाम शहर में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता अखिलेश यादव को रिहा किए जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों अखिलेश यादव को रिहा करने की मांग करते हुए केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों, युवाओं और आम जनता की आवाज़ उठाना कोई अपराध नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को छात्रों के समर्थन में जाने से रोकना और उन्हें पुलिस द्वारा डिटेन करना भाजपा सरकार की तानाशाही मानसिकता का परिचायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी इस अलोकतांत्रिक कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जन आक्रोश से घबराकर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन कर रही है, लेकिन समाजवादी पार्टी अन्याय, दमन और तानाशाही के विरुद्ध हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी पूरी मजबूती से जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी। धरने के दौरान समाजवादी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, दीनानाथ कुशवाहा, अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह, अजय प्रताप सिंह, हाफिज शहादत हुसैन अंसारी, हृदयनारायण जायसवाल, विवेक सिंह पटेल, देवेंद्र कुशवाहा, चंदन गौतम, धर्मवीर गुप्ता, रामप्रताप चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed