{"_id":"69879258994735126206f4d9","slug":"sp-leaders-lashed-out-at-allegations-of-deletion-of-voters-names-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-174413-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मतदाताओं के नाम काटने का आरोप लगा गरजे सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मतदाताओं के नाम काटने का आरोप लगा गरजे सपाई
Sun, 08 Feb 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
बरहज। नगर स्थित निर्माणाधीन मोहन सेतु के निकट शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गलत तरीके से एसआईआर फार्म सात भरकर मतदाताओं का नाम काटने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। वे लोग संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता निर्माणाधीन मोहन सेतु के निकट पहुंचे। जहां कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारा लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन किए। सभी ने तहसील पहुंच एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी को पत्रक दिया। कार्यकर्ता एसआईआर फार्म सात के जरिये जिंदा लोगों का नाम काटने वालों को फांसी की सजा की मांग कर रहे थे। इस मौके पर राजन मिश्र, नबाब खान, नजमा खातून, शफीक खान, हैदर खान, फैयाज खान, फकरूदीन खान, बरतुलाही खान, तसउअर खान, जमील खान, सविता खातून, विकास यादव, दिनेश कुमार, इमामुदीन खान मौजूद रहे। संवाद