{"_id":"6696c10919b6b9ee1305bf44","slug":"sp-demonstrated-against-inflation-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-130443-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महंगाई के खिलाफ सपाइयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महंगाई के खिलाफ सपाइयों ने किया प्रदर्शन
Wed, 17 Jul 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 17 Jul 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
महंगाई के खिलाफ रुद्रपुर में सपाइयों ने किया प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनविरोधी है प्रदेश और केन्द्र सरकार की नीतियां: विजय
नगर के पूर्वी बाईपास पर जुटे सपाई
संवाद न्यूज एजेंसी।
रुद्रपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर के पूर्वी बाईपास पर केन्द्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों को जन विरोधी बताते हुए नारेबाजी की। सपाइयों ने देश में बढ़ती महंगाई को भाजपा सरकार में दिशाहीन नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।
सपा नेता विजय रावत ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चर्म पर है, जिस तरह से सब्ज़ी और अन्य सामानों के दाम आसमान छू रहे है, उससे आम आदमी के थाली से रोटी दाल सब्ज़ी ग़ायब हो जाएगी । भाजपा सरकार में महंगाई के साथ ही पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। तहसील और थाने में गरीबों को न्याय दिलाने के नाम पर लूटा जा रहा। दोनों पक्ष को प्रताड़ित कर सुलह के नाम पर धन लिया जा रहा। सचिव जितेश यादव जीतू ने कहा कि बेरोजगार युवाओं ने यूपी की लोकसभा चुनाव में अपना इरादा दिखा दिया है। नौकरी और परीक्षा में धांधली से आहत यूपी के युवा सरकार हटाने का मन बना चुके है। सपा युवाओं के हक को लेकर लगातार संघर्ष करेंगी। प्रदर्शन करने वालों में जितेश यादव, अंकित सिंह, राजेश कुमार, दीपू यादव, अमन शर्मा, विनोद निषाद, दीपक यादव, राकेश, संदीप यादव, इब्राहिम, शरफराज आदि मौजूद रहे।