फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SP and Congress want to come to power by any means.

Deoria News: किसी भी तरह सत्ता पाना चाहती हैं सपा और कांग्रेस

Sat, 12 Sep 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 12 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
SP and Congress want to come to power by any means.
कार्यक्रम को संबो​धित करते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
देवरिया। सपा और कांग्रेस प्रदेश का माहौल खराब करके किसी भी तरीके से सत्ता हथियाना चाहती हैं, जबकि प्रदेश की जनता भाजपा को तीसरी बार सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव को प्रदेश में कहीं भी आने-जाने से रोका नहीं गया है।
विज्ञापन

उन्हें उनके पुराने कर्मों की वजह से जनता पूछ नहीं रही है।
ये बातें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को देवरिया शहर के एक लॉन में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के माता-पिता की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित समारोह में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सपा शासनकाल की गुंडई को भूली नहीं है। शाम होते ही बेटियों का घरों से निकलना बंद हो जाता था। व्यापारी दुकान बंद कर घर जाते वक्त पैसा साथ लेकर नहीं जाते थे। सपा को उसके पुराने कर्मों का फल मिल रहा है। लोगों को 2017 के पहले की दुर्दशा भूली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन मंत्री व जिले के प्रभारी दयाशंकर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में सब निर्भय होकर कार्य कर रहे हैं।
सपा की सरकार में जहां जमीन खाली दिखती थी, वहां सपा के कार्यकर्ता कब्जा कर लेते थे। आज केंद्र व राज्य की सरकार मिलकर आम आदमी के भलाई के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed