{"_id":"6389ade55a1df170490daaaa","slug":"son-killed-mother-due-to-property-dispute-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: संपति विवाद में बड़े बेटे ने गला दबाकर मां को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: संपति विवाद में बड़े बेटे ने गला दबाकर मां को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में पुलिस
Fri, 02 Dec 2022 01:18 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 02 Dec 2022 01:18 PM IST
सार
एसओ ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा है। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
देवरिया जिले के खुखुंदु थाना क्षेत्र के तुलसी बारा गांव में शुक्रवार की सुबह संपति विवाद में बड़े बेटे द्वारा मां का गला दबाकर मार डालने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मौके पर पहुंचे एसओ गोपाल प्रसाद राजभर ने तत्काल घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन
उधर, सूचना मिलते ही एसपी संकल्प शर्मा और सीओ सलेमपुर देव आनंद भी मौके पर पहुंच कार्रवाई के लिए मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया। हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार चल रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तुलसी बारा गांव निवासी मृतक किशोरी देवी (80) के तीन बेटों में रमापति, राम केवल और सूरज हैं। पुलिस के मुताबिक, मृतक ने कुछ संपति (भूमि) अपने छोटे बेटे सूरज के नाम लिख दिया है। इसको लेकर सबसे बड़े बेटे से हमेशा विवाद हो रहा था। इसी बात को लेकर मां किशोरी देवी को बड़े बेटे द्वारा गला दबाकर मार डालने का आरोप है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा है। सूरज की बेटी वर्षा (19) से पूछताछ में उसने घटना की पुष्टि की है। उधर, घटना की जानकारी होते ही एसपी संकल्प शर्मा और सीओ सलेमपुर देव आनंद भी मौके पर पहुंच गए। एसओ ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। आरोपी की तलाश जारी है।