{"_id":"695d503a48f29f370a0ecfbf","slug":"son-in-law-beaten-on-suspicion-of-grabbing-grandsons-land-deoria-news-c-208-1-deo1043-171927-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नवासे की जमीन कब्जाने के शक में दामाद को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नवासे की जमीन कब्जाने के शक में दामाद को पीटा
Tue, 06 Jan 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
बखरा। शादी के दूसरे ही दिन नवासे की जमीन पर कब्जा करने के संदेह में दबंगों ने ससुराल पहुंचे दामाद और उसके ससुर पर जानलेवा हमला कर दिया। ग्राम सभा बखरा खास निवासी अख्तर अली उर्फ सोनू (25) पुत्र असलम की शादी रविवार को क्षेत्र के पिपरा बारीगांव निवासी अलाउद्दीन की पुत्री से हुई थी। सोमवार की शाम अख्तर के घर पर शादी की दावत थी, जिसमें उसके ससुर अलाउद्दीन (55) भी शामिल हुए थे।
दावत के बाद देर रात अख्तर कार से ससुर को उनके घर छोड़ने जा रहा था। आरोप है कि ससुराल पहुंचते ही पहले से घात लगाए लोगों ने लाठी-डंडों से दोनों पर हमला कर दिया और कार के शीशे तोड़ दिए। पीड़ित अख्तर अली ने मंगलवार को मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक समरजीत सिंह ने तीन लोगों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद