फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   solver came from bihar

Deoria News: 25 हजार रुपये के लालच में बिहार से आया था सॉल्वर

Mon, 19 Feb 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 19 Feb 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
solver came from bihar
फोटो--जेल भेजा गया पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया सॉल्वर चंद्रभूषण सिंह
विज्ञापन

पूछताछ के आधार पर रैकेट से जुड़े अन्य धंधेबाजों की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। देवरिया कोतवाली पुलिस ने रविवार को पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में पकड़े गए सॉल्वर को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वह 25 हजार रुपये के लालच में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आया था। उसके रैकेट ने सौदा किया था कि आवेदक पास हो जाएगा तो रुपये मिलेंगे। इस मामले में अब पुलिस मूल आवेदक के घर दबिश दे रही है। वह फरार है।
शहर के एसएसबीएल इंटर कॉलेज से सॉल्वर चंद्रभूषण सिंह को गिरफ्तार किया गया था। वह बिहार के मुंगेर जिले स्थित कासिम बाजार के ब्रह्मस्थान का रहने वाला है। वह देवरिया के एकौना थाना क्षेत्र के नगवा खास के अजीत साहनी पुत्र रामलक्ष्मण साहनी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। फर्जी आधार कार्ड दिखाकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया था, लेकिन बॉयोमेट्रिक सिस्टम की जांच में पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर जांच शुरू की है और रैकेट तक पहुंचने की कोशिश रही है। आवेदक को फर्जी तरीके से पास कराने में कितने का सौदा हुआ था और कौन से अन्य तरीके अपनाए जा रहे थे?
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed