{"_id":"6aeb89563bf1b0d8d00a2a70","slug":"smuggler-arrested-with-cattle-seven-cases-registered-against-the-accused-deoria-news-c-208-1-deo1019-195986-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गोवंश के साथ तस्कर गिरफ्तार आरोपी पर दर्ज हैं सात मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गोवंश के साथ तस्कर गिरफ्तार आरोपी पर दर्ज हैं सात मुकदमे
Thu, 05 Nov 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। पशु तस्करी के आरोप में पुलिस ने मंगलवार देर रात बरेजी गांव के पास पशु तस्कर को गोवंश के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी गोवंश को बिहार ले जाकर गौवध कराने की फिराक में था।
उसके खिलाफ जिले के पांच थानों में पशु तस्करी समेत विभिन्न आरोपों में सात मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने नए मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर बीबी राजभर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक शख्स पैदल गोवंश लेकर बरेजी के रास्ते बरियारपुर की ओर जा रहा है। इंस्पेक्टर और एसएसआई जयप्रकाश सिंह यादव ने पुलिस फोर्स के साथ घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी गोवंश छोड़कर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया।
उसकी पहचान सुरौली थाना क्षेत्र के परसौनी टोला फुलवरिया करन निवासी संदीप यादव के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, वह करीब 10 साल से इस धंधे में लिप्त है। उसके खिलाफ 2016 में सदर कोतवाली, 2020 में मदनपुर में दो, 2022 में बरियारपुर और 2023 में सुरौली थाने में मुकदमे दर्ज हुए थे।
विज्ञापन
अब खुखुंदू पुलिस ने भी गौवध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। संवाद