फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Smuggler arrested in encounter

Deoria News: मुठभेड़ में तस्कर गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 07 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested in encounter
,पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया इनामी गो तस्कर अजहर
लार (देवरिया)। गोवंश तस्करी में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी पशु तस्कर अजहर अंसारी को बृहस्पतिवार की देर रात लार और भाटपार रानी पुलिस की संयुक्त टीम ने खरवनिया मोड़ के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। इससे वह घायल हो गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। घायलवस्था में पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया है। मुठभेड़ में पशु तस्कर के घायल होने की जानकारी मिलने पर एसपी अभिजीत आर शंकर ने देवरिया मेडिकल काॅलेज पहुंचकर पुलिसकर्मियों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर लार और भाटपार रानी पुलिस की संयुक्त टीम चनुकी मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने की कोशिश की गई मगर वह भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस संदिग्ध बाइक सवार का पीछा करने लगी। लार पुलिस ने खरवनिया मोड़ पर घेराबंदी बाइक सवार को रोकने की कोशिश की। भागने के दौरान बाइक मोड़ते हुए फिसल कर खुद गिर गया।
अपने को पुलिस से घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायर किया। इस दौरान उसके बाएं पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान अजहर अंसारी निवासी मटियरा जगदीश थाना लार के रूप में हुई। अजहर पर भाटपार रानी थाने में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध लार थाने में हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के मामले में एक और प्राथमिकी दर्ज की है। इसके अलावा नेटवर्क में शामिल कुछ संदिग्धों का मोबाइल ट्रेस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed