{"_id":"6015ab278ebc3e319367f33a","slug":"smugglar-caught-with-10-boxes-wine-salempur-news-gkp3828635195","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चेकिंग के दौरान दस पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चेकिंग के दौरान दस पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चेकिंग के दौरान दस पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
मेहरौनाघाट। बिहार बॉर्डर के मेहरौना चेकपोस्ट से शनिवार की सुबह पुलिस ने कार से दस पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी ने सलेमपुर की एक दुकान से शराब उठाने की बात स्वीकार की है।
लार थाना क्षेत्र के मेहरौना चेकपोस्ट पर शनिवार की सुबह चौकी इंचार्ज अमरनाथ सोनकर, शैलेश कुमार, दीपक जायसवाल, कृष्ण कुमार वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच नशे में धुत युवक कार से लार की तरफ से मेहरौना बॉर्डर पर पहुंचा। पुलिस को देख चालक ने कार की गति बढ़ा दी। बैरियर लगाकर पुलिस ने कार को किसी तरह रोका। तलाशी के दौरान उसकी कार से यूपी निर्मित दस पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस कार व तस्कर को लेकर लार थाने पहुंची। पूछताछ में तस्करी के आरोपी ने पुलिस को अपना नाम जयप्रकाश सिंह पुत्र चंदेव सिंह निवासी सिवान बताया। उसने बताया कि सलेमपुर की एक दुकान से अंग्रेजी शराब लेकर सिवान बिहार जा रहा था। इस बाबत मेहरौना चौकी प्रभारी अमर नाथ सोनकर ने बताया कि दस पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पकड़े गए तस्कर के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। उसे जेल भेजा जाएगा।
प्राईवेट वाहन से तस्कर ले जा रहे शराब
देवरिया। बिहार में शराब बंदी की वजह से तस्कर प्राईवेट गाड़ियों एंबुलेंस, साइकिल, ट्रैक्टर और नदी में नाव के सहारे शराब की खेप भेज रहे हैं। मेहरौना में शनिवार कर सुबह पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अल्ट्रो गाड़ी रोकी और तलाशी ली तो गाड़ी में छिपाकर रखी गई शराब बरामद हुई। हिरासत में लिए गए युवक ने बताया कि वह बिहार में शराब पहुंचाने जा रहा था। दिन में दो से तीन बार वह शराब यूपी के बार्डर थाना क्षेत्र से उठाकर बिहार के बार्डर के थाना क्षेत्रों में पहुंचाता है। इसके एवज में उसे तस्कर निर्धारित रकम मुहैया कराते हैं। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि सिवान निवासी जयप्रकाश सिंह को हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है।