{"_id":"69274426d6109917370ac620","slug":"six-people-injured-in-car-collision-deoria-news-c-208-1-deo1010-168810-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कार की टक्कर से छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कार की टक्कर से छह लोग घायल
Wed, 26 Nov 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
बघौचघाट। तरकुलवा थाना क्षेत्र के भेलीपट्टी मोड़, कंचनपुर–पथरदेवा मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक अनियंत्रित बोलेरो ने दो बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे एक महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल लोगों की पहचान आदर्श नगर पंचायत पथरदेवा के वार्ड नंबर 12, फरेंदा निवासी राधेश्याम सिंह उर्फ श्याम सिंह (45), राज सिंह (15), सुभावती देवी (65) और सूरज पासवान निवासी गोपालगंज बिहार के रूप में हुई है। दो घायलों के परिजन उन्हें लेकर चले गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार सभी घायल भेलीपट्टी के पास एक निजी चिकित्सक के यहां से लौट रहे थे, तभी तेज गति से आ रही बोलेरो ने पीछे से बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सभी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं। संवाद