{"_id":"6acd368fed0adc4869045907","slug":"six-incidents-in-a-month-yet-not-a-single-one-solved-deoria-news-c-208-1-deo1023-194130-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एक महीने में छह वारदात पर्दाफाश एक का भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एक महीने में छह वारदात पर्दाफाश एक का भी नहीं
Tue, 13 Oct 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। एक महीने के भीतर रघुनाथपुर से चकरवा धूस पंसरही तक छह चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। चोर घरों से जेवरात और नकदी के साथ बाइक और सरकारी परिसर में लगा जनरेटर भी उठा ले गए मगर अब तक किसी भी वारदात का पर्दाफाश नहीं हो सका है। चोरी की घटनाओं से नाराज ग्रामीण अब रात्रि गश्त बढ़ाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
चोरी की पहली घटना 12 सितंबर को रघुनाथपुर गांव के वार्ड सात में हुई। इसके बाद एक अक्तूबर की रात चकरवा धूस पंसरही में दो घरों को निशाना बनाकर जेवरात और नकदी चोरी कर ली गई। दो अक्तूबर को महुई गांव में घर के बाहर खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल चोरी हो गई। छह अक्तूबर को चकरवा धूस पंसरही स्थित पानी की टंकी परिसर से जनरेटर गायब कर दिया गया।
लगातार घटनाओं से परेशान ग्रामीण पांच अक्तूबर को चोरी के संदेह में रघुनाथपुर, बड़हरा बाबू और सिंगहा टोला के एक बगीचे में जुटे थे। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई थी। एसओ दीपक सिंह ने बताया कि चोरी की घटनाओं के पर्दाफाश के लिए तीन पुलिस टीमें लगाई गई हैं। सलेमपुर के सीओ गौरव कुमार ने कहा कि दर्ज मुकदमों के आधार पर जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।