{"_id":"642875a5164adfe5440a0014","slug":"six-connectivity-routes-will-be-renovated-with-five-crores-deoria-news-c-7-1-108379-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पांच करोड़ से होगा छह संपर्क मार्गों का जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पांच करोड़ से होगा छह संपर्क मार्गों का जीर्णोद्धार
Sat, 01 Apr 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 01 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल विकास निधि और मंडी परिषद से किया जाएगा कायाकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। क्षेत्र की जर्जर संपर्क मार्गों का पूर्वांचल विकास निधि और मंडी परिषद से कायाकल्प होने जा रहा है। एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंंह के प्रस्ताव पर छह सड़कों के जीर्णोद्धार के लिए शासन से पांच करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है।
विधान परिषद सदस्य ने शनिवार को प्रेसवार्ता में कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र के जर्जर संपर्क मार्गों का कायाकल्प शुरू हो गया है। अब संपर्क मार्ग भी मुख्य मार्ग की तरह चमकेगा। क्षेत्र में छह संपर्क मार्गों का निर्माण और विशेष मरम्मत का काम पांच करोड़ रुपये से होगा। इस मद में आधी धनराशि अवमुक्त हो गई है। उन्होंने कहा कि मंडी परिषद से सतुआभार प्राथमिक विद्यालय से जंगल लालपुर तक जाने के लिए नए संपर्क मार्ग का निर्माण होगा। इसके लिए शासन से 40 लाख रुपये की मंजूरी मिली है। पूर्वांचल विकास निधि से ग्राम कटाई में लोहार टोला से यादव टोला तक एक किमी नई सड़क के लिए 75 लाख की मंजूरी मिली है। इसी तरह ग्राम बेलकुंडा में कट्टर की मकान से प्रधान के घर होते हुए ट्यूबवेल तक संपर्क मार्ग के लिए 114.45 लाख रुपये स्वीकृत हुआ है। ग्राम सतुआभार में काली मंदिर से जंगल लालपुर तक संपर्क मार्ग के लिए 139.71 लाख की परियोजना मंजूर हुई है। गौरी बाजार-रुद्रपुर मुख्य मार्ग से बेलकुंडा संपर्क मार्ग के विशेष मरम्मत के लिए 50 लाख और खुखुंदू से जैन मंदिर होते हुए खिड़सर संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत के लिए 85.44 लाख की परियोजना स्वीकृत हुई है। सभी परियोजनाओं के लिए आधी धनराशि अवमुक्त हो गई है। दो माह के अंदर सभी सड़कों की निविदा के बाद कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर क्षेत्र के सभी संपर्क मार्गों को सुदृढ़ कराया जा रहा है।