फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   six candidate field the form

कांग्रेस प्रत्याशी सहित छह उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा

Wed, 14 Oct 2020 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
six candidate field the form
कांग्रेस प्रत्याशी सहित छह उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा
विज्ञापन

देवरिया। सदर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए नामांकन के चौथे दिन बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी मुकुंद भाष्कर मणि सहित छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अब तक कुल सात प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र रिटर्निंग आफिसर सौरभ सिंह को सौंपा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। कलेक्ट्रेट परिसर से लेकर कचहरी चौराहा व बस स्टेशन तक फोर्स तैनात रही।
नामांकन के चौथे दिन कांग्रेस प्रत्याशी मुकुंद भाष्कर मणि पर्चा दाखिल करने के लिए टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय से बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारियों, नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ निकले। कार्यकर्ता प्रत्याशी के समर्थन में नारे लगा रहे थे। कचहरी चौराहे के समीप बैरियर लगाकर मुख्य मार्ग बंद कर दिया गया था। यहां शहर कोतवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात थी। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी प्रस्तावकों के साथ पैदल कलेक्ट्रेट के दक्षिणी गेट से नामांकन कक्ष में पहुंचे। इस दौरान वीडियो निगरानी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

इससे पहले पार्टी कार्यालय पर सभा को संबोधित करतीं पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया सिंह श्रीनेत ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सत्ता के मद में चूर है। सरकारी मशीनरी व प्रशासन निरंकुश हो गया है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। पार्टी देवरिया के उपचुनाव में मतदाताओं के सहयोग से एक नया इतिहास बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि सत्ताधारी दलों के लोगों ने झूठ बोलकर जनता को सपने दिखाने का काम किया है। इस चुनाव में जनता, भाजपा को जवाब देने का काम करेगी। सभा को प्रदेश महासचिव वीरेंद्र चौधरी, युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शहला अहरारी, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष कुशीनगर राकेश यादव, शहर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, नागेंद्र शुक्ल, विमिल्लाह खां, नौशाद खां एपी, जयदीप त्रिपाठी, भरत मणि, अरविंद शाही, रामजी गिरि, अरूण मिश्र, तारकेश्वर नाथ तिवारी, रमाशंकर यादव, आनंद श्रीवास्तव सोनू, गणेश वर्मा, विजय शेखर मल्ल आदि ने संबोधित किया।
इन उम्मीदवारों ने किया नामांकन
देवरिया विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए नामांकन के चौथे दिन छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी के रुप में मुकुंद भाष्कर मणि, राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी से ओम प्रकाश चौरसिया, राष्ट्रीय समानता दल से संजय कुशवाहा, भारतीय सर्वजन पार्टी से मुनीब तथा निर्दल प्रत्याशी के रूप में अनिल चौहान व विजय जुआठा शामिल हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मुकुंद भाष्कर मणि एवं निर्दल प्रत्याशी विजय जुआठा ने दो-दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान सहायक रिटर्निंग आफिसर कृष्णकांत राय एवं एसडीएम संजीव कुमार यादव मौजूद रहे।

बुधवार को खरीदे गए पर्चे
उपचुनाव के लिए नामांकन के चौथे दिन सपा से रामकिशुन यादव एवं तेज प्रकाश जायसवाल तथा भाजपा से रविंद्र प्रताप मल्ल के लिए पर्चे खरीदे गए। अब तक कुल 30 लोगों के लिए पर्चे खरीदे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed