{"_id":"6a874563241991800b012b03","slug":"sit-to-unravel-layers-of-cyber-fraud-investigation-to-be-conducted-afresh-deoria-news-c-208-1-deo1049-189696-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: साइबर ठगी की परतें खोलेगी एसआईटी, नए सिरे से होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: साइबर ठगी की परतें खोलेगी एसआईटी, नए सिरे से होगी जांच
Thu, 20 Aug 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिले में एक के बाद एक सामने आ रहे बड़े साइबर अपराधों और लाखों रुपये के संदिग्ध लेन-देन से जुड़े मामलों की गहराई से पड़ताल के लिए एडीजी जोन ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की है।
एसआईटी सीओ साइबर क्राइम गौरव सिंह की देखरेख में काम करेगी। इसमें साइबर अपराध से जुड़े मामलों के विवेचक के अलावा गौरी बाजार और रुद्रपुर के इंस्पेक्टर, सर्विलांस सेल तथा साइबर थाने की टीम को शामिल किया गया है।
पिछले कुछ महीनों में जिले में साइबर अपराध से जुड़े ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें सिर्फ किसी एक व्यक्ति से ऑनलाइन ठगी करने के बजाय बैंक खातों की खरीद-बिक्री, फर्जी कंपनी, म्यूल खाते और डिजिटल करेंसी के माध्यम से लाखों रुपये इधर से उधर करने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
कई मामलों में स्थानीय युवकों के बैंक खातों का इस्तेमाल देश के अलग-अलग हिस्सों में हुई साइबर ठगी की रकम मंगाने के लिए किए जाने की बात भी सामने आई।
पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया मगर गिरोह के सरगनाओं और पूरे नेटवर्क तक पहुंचना चुनौती बना हुआ है। एसआईटी बनने के बाद ऐसे मामलों की विवेचना में साइबर थाना, सर्विलांस सेल और संबंधित थाना पुलिस एक साथ काम करेगी।
पुलिस जांच में लेक्सी रुफ सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी और अन्य लोगों से जुड़े कुल नौ बैंक खातों के संचालन की जानकारी सामने आई थी। इन खातों से करीब 60 करोड़ के लेन-देन किए गए थे। संवाद