फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sit asked quistions to helpline members

एसआईटी ने महिला हेल्पलाइन की सदस्यों से की पूछताछ 

Fri, 24 Aug 2018 11:46 PM IST
deoria
deoria Updated Fri, 24 Aug 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
sit asked quistions to helpline members
डेमो - फोटो : डेमो
देवरिया। बालिका गृह कांड की जांच कर रही एसआईटी ने शुक्रवार को महिला हेल्पलाइन की सदस्यों को पूछताछ के लिए बुलाया था। पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में काफी देर तक उनसे पूछताछ की गई। 
विज्ञापन

एसआईटी की जांच टीम की सदस्य एसपी पीटीसी मेरठ पूनम और एसपी विजिलेंस मेरठ भारती सिंह ने शुक्रवार को महिला हेल्पलाइन की सदस्यों को आवश्यक जानकारी जुटाने के लिए तलब किया था। नियत समय पर सभी सदस्य पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में पहुंच गईं। काफी देर तक एसआईटी ने उनसे पूछताछ की। उनसे मिली जानकारी को टीम ने अपनी जांच में शामिल कर लिया है। सोमवार को हाईकोर्ट में जांच रिपोर्ट के साथ जांच अधिकारियों को पेश होना है। इसके लिए एसआईटी पूरी तैयारी में जुटी है। फिलहाल जांच टीम घटना की तह तक पहुंचना चाह रही है।
विज्ञापन

----- 
जिला प्रोबेशन अधिकारी से लिए रिकॉर्ड 
देवरिया। एसआईटी ने शुक्रवार को फिर जिला प्रोबेशन अधिकारी को दस्तावेज के साथ बुलाया था। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने मामले से संबंधित सभी कागजात की छायाप्रति एक बार फिर जांच टीम को उपलब्ध कराया है। टीम ने उनसे भी पूछताछ कर कुछ जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिकागृह कांड में जिला प्रोबेशन अधिकारी महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्हीं की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर इस चौंका देने वाले मामले का पर्दाफाश किया। स्टेशन रोड स्थित बालगृृह बालिका में पांच अगस्त की रात छापा मारकर 23 लड़कियों को बरामद किया गया था। मामले ने तूल पकड़ा तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी को जांच के लिए भेजा। तभी से यहां कैंप कर एसआईटी जांच कर रही है। घटना से संबंधित सभी कागजात एसआईटी ने अपने पास ले लिए हैं। संचालिका गिरिजा त्रिपाठी, उसके पति मोहन त्रिपाठी, बेटी कंचनलता और उसके पति सोनू से भी एसआईटी ने पूछताछ की। जिला प्रोबेशन अधिकारी से तो कई बार पूछताछ कर जानकारी ली गई है। शुक्रवार को फिर से जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार से जरूरी कागजात लिए गए।

----- 
सीएमओ कार्यालय के एक लिपिक से भी पूछताछ
देवरिया। एसआईटी ने लड़कियों का मेडिकल रिकॉर्ड रखने से संबंधित लिपिक को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। बालगृह बालिका से बरामद लड़कियों के मेडिकल परीक्षण से संबंधित जानकारी ली। रजिस्टर में लड़कियों का फोटो नहीं लगाने पर टीम ने आपत्ति जाहिर की। साथ ही लिपिक को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की गलती न करें। आखिर किन परिस्थितियों में फोटो चस्पा नहीं हो सका है। लिपिक ने अपनी गलती मानते हुए भविष्य में ऐसा न करने की बात स्वीकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed