फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sister dies, brother and two children serious in road accident

Deoria News: सड़क हादसे में बहन की मौत, भाई और दो बच्चे गंभीर

Mon, 30 Sep 2024 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Sister dies, brother and two children serious in road accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खुखुंदू/पैकौली।
देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुंडेरा के पास रविवार दोपहर चार पहिया वाहन की ठोकर से बाइक सवार विवाहिता की मौत हो गई, जबकि उसका भाई और बेटा-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला अपने बच्चों को लेकर भाई के साथ अपने मायके बलिया जा रही थी। राहगीरों की मदद से सभी को मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया गया।

सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली टोला नगऊर गांव निवासी सीमा देवी (25) पत्नी राजकिशोर निषाद, बेटे श्रेयांस (5) और बेटी शिवानी (2) को उसका भाई सुरेंद्र निषाद निवासी तुर्तीपार, बलिया के साथ बाइक से मायके जा रही थी। रविवार दोपहर बाद करीब दो बजे देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुंडेरा के पास किसी चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे चारों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज सुन मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर सभी को मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। वहां डाॅक्टर ने सीमा को मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र और बच्चों का मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर सीमा के पति राजकिशोर मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पत्नी की मौत के बाद वह बदहवास हो गए हैं। राजकिशोर बाहर नौकरी करते हैं। हाल ही में घर आए थे। फिलहाल इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed