{"_id":"65d10b5af55dcf7c8205a376","slug":"sir-wife-and-children-spending-the-night-under-the-gloomy-sky-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-119569-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: साहब! ख्रुले आसमान के नीचे रात गुजार रहे पत्नी और बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: साहब! ख्रुले आसमान के नीचे रात गुजार रहे पत्नी और बच्चे
विज्ञापन
-पड़ोसी नहीं डालने दे रहे छत, कच्चे घर पर बनवाया है मकान, शटरिंग कराने के बाद रोक रहे काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। तहसील परिसर में शनिवार को एसडीएम कार्यालय के सामने खुखुंदू थाना क्षेत्र के सलहरापुर निवासी और वृद्ध कोमल (65) पुत्र सुखलाल प्रसाद न्याय को लेकर धरने पर बैठ गए। जिनकी आंखें डबडबाई थीं। उनका कहना था कि साहब! पुराने मकान पर घर बनवा रहा हूं। जो तैयार हो गया है। इसकी छत डालना बाकी है। शटरिंग कराने के बाद पड़ोसी छत कर लेंटर नहीं डालने दे रहे हैं। सर्द मौसम में पत्नी और बच्चे खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं।
सलहरापुर गांव निवासी कोमल ने तहसील में पहुंचकर लेखपाल और कानूनगो से गुहार लगाई। लोगों के अनुसार सुनवाई नहीं होने पर वह एसडीएम अवधेश कुमार निगम के कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। वृद्ध के 11 बजे से कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठने की जानकारी होने पर एसडीएम मौके पर पहुंच गए। अधिकारी को देख धरने पर बैठे कोमल भावुक हो गए। उनका कहना था कि साहब! दो दिनों के लिए काम रोका गया था। तीन दिन बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पड़ोसी अपनी जमीन में मकान बनवा रखे हैं। गरीबी के चलते घर नहीं बन पा रहा था। किसी तरह कर्ज आदि लेकर मकान बनवा रहा हूं, लेकिन शटरिंग लगने के बाद पड़ोसी अड़चन उत्पन्न कर रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि एक चौथाई का हिस्सेदार हूं। हमें पुराने मकान के दीवार पर छत लगाने से रोका जा रहा है।
आश्वासन के बाद वृद्ध घर गया। एसडीएम ने बताया कि कानूनगो को मौका-मुआयना करते हुए त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया गया है।