{"_id":"695c05768bc23af02e0c4056","slug":"sir-the-water-is-being-drained-from-the-pond-the-fish-will-die-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-171862-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: साहब ! पोखरी से निकाला जा रहा पानी, मर जाएंगी मछलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: साहब ! पोखरी से निकाला जा रहा पानी, मर जाएंगी मछलियां
Tue, 06 Jan 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
बरहज। स्थानीय तहसील परिसर में माह के पहले सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पूरे दिन राजस्व, पुलिस और विकास के मामले छाए रहे। अधिकारियों ने मौके से 11 मामलों का निस्तारण किया।
एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में समाधान दिवस की कार्रवाई शुरू किया गया। मौके पर डीएम दिव्या मित्तल ने फरियाद सुनी। महुईं संग्राम के किशुन कुमार ने प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि साहब! पोखरी का पट्टा हुआ है, जिसका सुंदरीकरण कराया जा रहा है। जिम्मेदार पोखरी से पानी निकलवा रहे हैं। इससे मछलियों के मरने का डर है।
लबकनी गंगा के महंथ यादव राजकीय विद्यालय की चहारदीवारी निर्माण से बगल के गाटा संख्या के प्रभावित होने के कारण दोबारा पैमाइश कराने, रायपुर चकलाल के अनंत कुमार प्रतिवादी द्वारा अवरोध उत्पन्न करने, महेन के शिवाजी अवैध कब्जा रोकने, गौरा की इंद्रावती देवी मारने-पीटने और भद्दी-भद्दी गाली देने, जयनगर की गुड़िया मद्धेशिया कमरा आवास और शौचालय के संबंध में, बंगरौली के राणा प्रताप निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने की शिकायत किया।
विज्ञापन
दिवस में राजस्व के 32, पुलिस और विकास के 14-14, खाद्य के 08, अन्य 10 सहित कुल 78 मामले आए, जिसमें मौके पर 11 मामलों का निस्तारण कर दिया गया।
डीएम दिव्या मित्तल ने शेष मामलों को समय सीमा के अंदर उचित रिपोर्ट लगाने का निर्देश दिया। मौके पर सीएमओ डॉ.राजेश कुमार, सीओ राजेश चतुर्वेदी, तहसीलदार अरुण कुमार, नायब तहसीलदार रवींद्र मौर्य, एई उपेंद्र प्रसाद, क्षितिज जायसवाल, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य, महेंद्र मोहन मिश्र, बीडीओ एजाज अहमद, मदनमोहन पाठक, निरुपमा प्रताप, रामप्रताप मौजूद रहे।
संपूर्ण समाधान दिवस में आए 20 मामले, निस्तारण तीन का : भाटपार रानी। तहसील सभागार में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी रत्नेश तिवारी की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान कुल 20 मामले आए। जिनमें तीन मामलों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। कुल आए मामलों में राजस्व 10, पुलिस 4, विकास 1 व अन्य 5 मामले रहे। इस दौरान तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।